Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में कुएं में मिला ITI छात्र का जला शव:घर से करीब 1500 मीटर दूर मजदूरों ने देखा, सिरहाने रखा था मोबाइल; मच्छरदानी लगी थी

    11 hours ago

    2

    0

    शामली में मंगलवार सुबह घर से करीब 1500 मीटर दूर एक नलकूप के कुएं से 18 वर्षीय युवक का जला हुआ शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान गोविंद पुत्र सुखबीर(उम्र18 वर्ष) के रूप में हुई है। जो केएस डिग्री कॉलेज में आईटीआई का छात्र है। युवक के परिजनों ने बताया कि गोविंद सोमवार रात करीब 11:30 बजे खेत में बने घेर पर सोने गया था। मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे जब परिजन पशुओं को चारा डालने पहुंचे, तो वह वहां नहीं मिला। उसकी खाट बिछी थी। मच्छरदानी लगी थी और मोबाइल भी सिरहाने रखा था। लेकिन गोविंद लापता था। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, फिर भी उसका कोई पता नहीं चला। जिसके बाद करीब 8:30 बजे खेत के पास धान की रोपाई कर रहे मजदूरों ने कुएं में एक शव देखा और गांव में सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरा मामला ऊन क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुरा का है। पहले देखिए कुछ तस्वीरें… अब जानिए पूरा घटनाक्रम… मजदूरों ने कुएं में देखा जला शव ऊन क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुरा में गोविंद सोमवार रात करीब 11:30 बजे खेत में बने घेर पर सोने गया था। मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे जब परिजन पशुओं को चारा डालने पहुंचे, तो वह वहां नहीं मिला। उसकी खाट बिछी थी, मच्छरदानी लगी थी और मोबाइल भी सिरहाने रखा था। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह करीब 8:30 बजे इंद्र सिंह के खेत के पास धान की रोपाई कर रहे मजदूरों ने कुएं में एक शव देखा और गांव में सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान गोविंद के रूप में की। इसके बाद चौसाना पुलिस को सूचित किया गया, जिसने उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम सीओ कैराना हेमंत कुमार फोरेंसिक टीम, एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने शव को कुएं से बाहर निकालकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार का इकलौता बेटा था युवक प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कसाना ने बताया कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। मृतक गोविंद अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी तीन बहनें हैं। उसके पिता सुखबीर सिंह बेसिक शिक्षा विभाग में हैं। परिजनों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और न्याय की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षामित्रों का मानदेय 18,000 रुपए हुआ:यूपी सरकार ने 17,054 शिक्षामित्रों को दिया लाभ, मंत्री सचान ने ममता पर साधा निशाना
    Next Article
    पूर्व विधायक नदीम जावेद ने दी ₹50,000 की आर्थिक सहायता:कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने दूल्हे के परिजनों से मुलाकात की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment