Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षामित्रों का मानदेय 18,000 रुपए हुआ:यूपी सरकार ने 17,054 शिक्षामित्रों को दिया लाभ, मंत्री सचान ने ममता पर साधा निशाना

    4 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में शिक्षामित्रों के मानदेय वृद्धि के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें शामिल हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने शिक्षामित्रों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा दोहराई। उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों को लेकर विपक्ष, विशेषकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों पर भी पलटवार किया। मंत्री राकेश सचान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जिसके तहत पूरे प्रदेश में शिक्षामित्रों का सम्मान किया जा रहा है। सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया है। इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 17,054 शिक्षामित्रों को लाभ मिला है। पश्चिम बंगाल चुनाव पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ने कहा कि इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ और चुनाव पहली बार निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुए। उन्होंने दावा किया कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय जनता पार्टी को बड़ी सफलता मिली। चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से हुआ सचान ने कहा कि "डबल इंजन सरकार" बनने से ही बंगाल का समग्र विकास संभव है और अब वहां विकास की गति तेज होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इससे घुसपैठ जैसे मुद्दों पर भी प्रभावी रोक लगेगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों पर पलटवार करते हुए राकेश सचान ने कहा कि हार के बाद विपक्ष द्वारा इस तरह के आरोप लगाना सामान्य बात है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता ने पिछले 15 वर्षों के कार्यकाल को देखते हुए बदलाव के पक्ष में मतदान किया है। काउंटिंग में गड़बड़ी के आरोपों को भी खारिज करते हुए मंत्री ने कहा कि जब हार का अंतर बड़ा होता है, तब ऐसे बहाने बनाए जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में पूर्व प्रधान की सरेआम पिटाई का VIDEO:NH पुल के नीचे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 2 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    शामली में कुएं में मिला ITI छात्र का जला शव:घर से करीब 1500 मीटर दूर मजदूरों ने देखा, सिरहाने रखा था मोबाइल; मच्छरदानी लगी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment