Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में DJ पर नाचने को लेकर हुई मारपीट:बारातियों को पीटने वालों को पुलिस ने दबोचा, दर्ज हुआ FIR

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। कुछ युवकों ने मैरिज हॉल में घुसकर जमकर हंगामा किया, जिससे पूरे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि हमलावरों ने बरातियों के साथ मारपीट की, उनकी गाड़ियों को तोड़ा और खाने को भी बर्बाद कर दिया। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कुल 7 लोगों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें से 3 नाबालिक को बाल सुधार में भेज दिया गया है। अब विस्तार से पढिए पूरा मामला घटना सोमवार रात की है, जब हुमायूंपुर उत्तरी की रहने वाली सीता की बेटी की शादी नीलम मैरिज हॉल में सिकरीगंज के बनकटी ढेबरा के रहने वाले कमल के साथ हो रही थी। शादी का कार्यक्रम चल रहा था और बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान तकरीबन रात करीब 10 बजे कुछ स्थानीय युवकों और बारातियों के बीच डांस को लेकर कहासुनी हो गई। पहले मामूली बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया। आरोप है कि कुछ युवक जबरन मैरिज हॉल के अंदर घुस आए और वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने बारातियों को पीटा, वहीं बाहर खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, उन्होंने खाने-पीने के सामान को भी इधर-उधर फेंककर बर्बाद कर दिया। अचानक हुए इस हंगामे से शादी में शामिल लोग घबरा गए और माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर गोरखनाथ थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कुल 7 आरोपियों को पकड़ा है। इनमें सुमीत कन्नौजिया, समीर गौतम, राज उर्फ चाऊ और सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 3 नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्राइवेट प्रैक्टिस वाले डॉक्टरों की उच्च स्तरीय जांच होगी:हाईकोर्ट ने यूपी चीफ सेक्रेटरी को निर्देश दिया, प्रयागराज के डॉक्टर्स पर कार्रवाई हो
    Next Article
    आई लव मोहम्मद पोस्ट मामले में हाईकोर्ट ने दी ज़मानत:मुजफ्फरनगर का मामला, कहा था सिर कटवा सकता हूं, काट भी सकता हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment