Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में जयंत चौधरी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग:आर्य जाट महासभा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    3 hours ago

    1

    0

    शामली में आर्य जाट महासभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने गृह मंत्रालय भारत सरकार को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी शामली के प्रतिनिधि अपर जिलाधिकारी न्यायिक को सौंपा है। इस ज्ञापन में केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी की सुरक्षा को मजबूत किए जाने की मांग की गई है। महासभा ने भारत सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार से जयंत चौधरी को धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की भी मांग की है। ज्ञात हो कि गत 22 मार्च को आर्य जाट महासभा शामली की बैठक में जयंत चौधरी की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई गई थी। बैठक में उन्हें हत्या की धमकी दिए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की गई थी। उस समय भी भारत सरकार एवं केंद्रीय गृहमंत्री से मांग की गई थी कि जयंत चौधरी को धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा उन्हें मजबूत सुरक्षा प्रदान की जाए। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में आर्य जाट महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूराम पंवार, राजकुमार चेयरमैन, रामपाल सिंह देशवाल और डॉ. ओमपाल सिंह शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस की किल्लत, कानपुर में लोग बोले-गैस ब्लैक हो रही:क्या हम आत्महत्या कर लें, गैस डिलीवरी के मैसेज आ रहे, लाइन में गरीब लोग मर रहें
    Next Article
    तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा:बहराइच में खेत में काम करते समय युवक पर किया था हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment