Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली के बदमाश का देहरादून में एंकाउंटर:कृषि अधिकारी के बेटे को मारी थी गोली, भाई भी मुठभेड़ में मारा गया था

    16 hours ago

    1

    0

    देहरादून पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में शामली के इनामी बदमाश अकरम को मार गिराया। अकरम पुत्र धीमकाना शामली जनपद के गढ़ी पुख्ता थाना क्षेत्र के गांव बुंटा का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, अकरम पर शामली समेत आसपास के जनपदों और अन्य राज्यों में भी दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। उत्तराखंड पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जबकि शामली पुलिस की ओर से 5 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। सूत्रों के मुताबिक, अकरम देहरादून कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के लिए जा रहा था, तभी पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई। उस पर उत्तराखंड में एक कृषि अधिकारी के बेटे अंकित कुमार की डकैती के दौरान गोली मारकर हत्या करने का भी आरोप था। हालांकि, इस एनकाउंटर को लेकर मृतक के परिजनों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिजनों का आरोप है कि यह मुठभेड़ नहीं, बल्कि 1100 करोड़ रुपये की संपत्ति के विवाद से जुड़ा मामला है। अकरम के परिजनों के अनुसार, वह कुछ समय से आपराधिक गतिविधियों से दूर था और अपने परिवार के साथ सहारनपुर में रह रहा था। उसके भाई मुकर्रम ने बताया कि अकरम कोर्ट में पेशी के लिए देहरादून गया था, जहां पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया। परिजनों ने यह भी दावा किया कि अकरम के बहनोई की देहरादून क्षेत्र में कई सौ बीघा जमीन है, जिसकी कीमत करीब 1100 करोड़ रुपये आंकी जा रही है, और उसी जमीन विवाद के चलते यह घटना हुई है। बताया जाता है कि अकरम का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर झिंझाना, बाबरी थाना क्षेत्र समेत कई जगहों पर बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था। उसका भाई असलम भी वर्ष 2017 में बाबरी थाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है, जबकि परिजनों के आरोपों के बाद एनकाउंटर को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीजे की तेज आवाज से 140 मुर्गियों का हार्ट फेल:सुल्तानपुर में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि, दरोगा ने डीजे संचालक पर कराई FIR
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से एलएलबी छात्र की मौत:फिरोजाबाद में पेपर देने जाते समय हुआ हादसा, घर से निकलनी थी चचेरे भाई की बारात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment