Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाम छह बजे का बुलेटिन: PM Modi का नारी शक्ति पर संदेश, स्टालिन से मिले विपक्षी नेता

    2 hours from now

    1

    0

    भाषा की विभिन्न फाइल से रविवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-प्रादे62 तमिलनाडु इंडिया गठबंधन परिसीमन: विपक्षी प्रतिनिधिमंडल ने द्रमुक प्रमुख स्टालिन से मुलाकात की चेन्नई, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में, सोनिया गांधी सहित शीर्ष विपक्षी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को यहां द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) प्रमुख एम. के. स्टालिन से मुलाकात की, ताकि उन्हें केंद्र के परिसीमन विधेयक का समर्थन न करने के लिए मनाया जा सके।दि36 मोदी महिला आरक्षण विधेयक राजग ‘नारी शक्ति’ को सशक्त बनाने के अपने संकल्प पर अडिग : प्रधानमंत्री मोदी नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर चर्चा के लिए बुलाई गई संसद की विशेष बैठक से एक दिन पहले रविवार को ‘नारी शक्ति’ को सशक्त बनाने के भाजपा और राजग के संकल्प की याद दिलाई तथा रेखांकित किया कि उनके लिए राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है।दि41 संसद परिसीमन राज्य सीटों में समान रूप से 50 प्रतिशत की वृद्धि से लोकसभा की सदस्य संख्या 824 हो सकती है, सभी राज्यों को लाभ होगा: सूत्र नयी दिल्ली, परिसीमन के नतीजों के तुलनात्मक विश्लेषण का हवाला देते हुए सूत्रों का कहना है कि लोकसभा सीटों में एक समान 50 प्रतिशत की प्रस्तावित वृद्धि से निचले सदन की सदस्य संख्या 543 से बढ़कर 824 हो सकती है जिससे यह सुनिश्चित होगा कि किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का मौजूदा प्रतिनिधित्व कम न होप्रादे70 झारखंड चौथी लीड दुर्घटना झारखंड में तेज रफ्तार एसयूवी की भारी वाहन से टक्कर, 13 लोगों की मौत रांची, झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार एसयूवी के भारी वाहन से टकरा जाने के कारण उसमें सवार पांच बच्चों और तीन महिलाओं समेत बिहार के कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।दि52 दिल्ली आग दूसरी लीड ई रिक्शा दिल्ली के विश्वास नगर में ई-रिक्शा चार्जिंग क्षेत्र में आग लगने से चार लोगों की मौत, दो झुलसे नयी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर में रविवार सुबह चार मंजिला इमारत के भूतल पर बने ई-रिक्शा चार्जिंग केंद्र में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।प्रादे66 पंजाब माड्यूल गिरफ्तार पंजाब में आईएसआई प्रायोजित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार चंडीगढ़, पंजाब पुलिस ने रविवार को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के समर्थन वाले खालिस्तान कमांडो फोर्स के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।प्रादे25 तमिलनाडु मंदिर श्रद्धालु तिरुप्परनकुंद्रम में उच्ची पिल्लयार मंदिर के पास 15 दिसंबर तक दीपक जलाने की अनुमति मिली मदुरै (तमिलनाडु), तमिलनाडु के मदुरै जिले की तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित उच्ची पिल्लयार मंदिर के नजदीक श्रद्धालुओं को 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक दीपक जलाने की अनुमति दी गई है। उच्चतम न्यायालय द्वारा अरुलमिगु सुब्रमण्य स्वामी मंदिर के लिए नियुक्त प्रशासनिक रिसीवर ने रविवार को यह जानकारी दी।दि31 आरएसएस लीड भागवत प्रत्येक भारतीय एक ‘कुटुंब’ का हिस्सा, हमारे युवा चाहते हैं कि भारत विश्व में अग्रणी देश बने: भागवत नयी दिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक एक ही ‘कुटुंब’ का हिस्सा है, भले ही उनमें कुछ मतभेद हों। उन्होंने कहा कि नागरिकों में कुछ मतभेद होना भी स्वाभाविक है।वि9 बांग्लादेश हसीना बांग्लादेश आजाद नहीं होता तो लोगों को पाकिस्तानी सैनिकों के जूतों की ठोकरें सहनी पड़तीं : हसीना ढाका/नयी दिल्ली, अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बिना बांग्लादेश आजाद नहीं हो पाता और अगर देश स्वतंत्र नहीं हुआ होता तो वहां के लोगों को ‘‘पाकिस्तानी सैनिकों के जूतों की ठोकरें सहनी पड़तीं’’।अर्थ17 एयर इंडिया सउदी उड़ान एयर इंडिया ने सऊदी अरब की उड़ानों पर रोक 31 दिसंबर तक बढ़ाई नयी दिल्ली, एयर इंडिया ने जेद्दा, दम्माम और रियाद के लिए आने-जाने वाली उड़ानों का निलंबन 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस दो दिसंबर से जेद्दा की उड़ानें चरणबद्ध तरीके से फिर शुरू करेगी।अर्थ7 ईपीएफओ बैंक कृष्णमूर्ति साक्षात्कार ईपीएफओ में मिलेंगी बैंक जैसी सुविधाएं, यूपीआई के जरिये पैसा निकालने, जमा करने की सहूलियत नयी दिल्ली, ईपीएफओ प्रमुख और केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति ने कहा है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने अंशधारकों को जल्दी ही पूरी तरह से बैंक जैसी सुविधा देने की तैयारी कर रहा है। इसमें बैंक की तरह ब्याज तुरंत मिलने के साथ खाते में यूपीआई, डेबिट कार्ड से पैसा जमा करने और निकालने की सुविधा होगी।खेल19 खेल लीड भारत ध्रुव की शानदार पारी, पर न्यूजीलैंड ने मैच पर पकड़ बनाई क्राइस्टचर्च, ध्रुव जुरेल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की सबसे प्रभावशाली पारी खेली लेकिन इसके बावजूद न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन रविवार को यहां अपनी कुल बढ़त 243 रन पर पहुंचाकर मैच पर पकड़ मजबूत कर ली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चार दिन के संसद सत्र में बड़ा सियासी मुकाबला, बीजेपी ने जारी किया व्हिप, विपक्ष ने भी सांसदों को किया अलर्ट
    Next Article
    Dumka के निजी आवासीय स्कूल निदेशक पर छात्रा से यौन शोषण का केस दर्ज, महिला वार्डन अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment