Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शौकत अली ने कहा- 111 नहीं...11 विधायक दे दो:मेरठ में बोले AIMIM प्रदेश अध्यक्ष- मुसलमानों का एनकाउंटर करने वाले का भी होगा एनकाउंटर

    3 hours ago

    2

    0

    AIMIM प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा- हमें 111 नहीं सिर्फ 11 विधायक दे दो तो वो अपनी ताकत दिखा देंगे। किसी मुसलमान का एनकाउंटर होगा तो करने वाले का भी एनकाउंटर होगा। केवल 11 विधायक में ही हम अपनी ताकत दिखा देंगे। AIMIM प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली मेरठ में आयोजित ईद मिलन के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर सरकार और प्रशासन को निशाने पर लिया। वहीं इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। लोहिया नगर थाने में इसको लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पहले वायरल बयान पर एक नजर वायरल वीडियो में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष एक कार्यक्रम को मंच से संबोधित कर रहे हैं। आसपास पार्टी के कुछ अन्य पदाधिकारी भी मौजूद हैं। 36 सेकंड के इस वीडियो में उनके द्वारा मुसलमानों के किए जा रहे एनकाउंटर पर टिप्पणी की गई है। उनके इस विवादित बयान के बाद पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता हुआ भी दिखाई दे रहा है। वीडियो AIMIM प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने कहा- मैं आपसे वादा करके जा रहा हूं कि उत्तर प्रदेश में अगर किसी मुसलमान का अगर एनकाउंटर होगा तो एनकाउंटर करने वालों का भी एनकाउंटर होगा। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि आपने जिसके 111 विधायक जिताए, वही अब यह कह रहे हैं कि उनकी सरकार नहीं है वो क्या कर सकते है। केवल बेगुनाहों को निशाना बनाया गया प्रदेश में मदरसों पर ताले लगवाए गए, सिर्फ आरोपों के आधार पर लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाए गए और बेगुनाहों को निशाना बनाया गया। इस देश को आजाद कराने में उनके लोगों की भी भूमिका रहा है। लेकिन, उनके साथ सबसे ज्यादा ज्यादती हो रही है। शौकत अली ने अपने समर्थकों से अपील करते हुए अगर मस्जिदों और मदरसों की हिफाजत करनी है, तो 'एक डंडा, एक झंडा और एक नेता' के तहत एकजुट होना होगा और विधानसभा तक पहुंच बनानी होगी। इस दौरान उन्होंने विकास के मुद्दे को लेकर भी प्रदेश सरकार को घेरने की कोशिश की। AIMIM नेता ने कहा कि विकास केवल गोरखपुर और सैफई तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि मेरठ को भी उसका हक मिलना चाहिए। उन्होंने मेरठ के पुलिस कप्तान के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें सड़क पर नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई थी। इस पर उन्होंने कहा कि रामनवमी के जुलूस के दौरान भी इसी तरह के सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। यह वीडियो लोहिया नगर थाना क्षेत्र के एक मंडप का है। जहां AIMIM की ओर से सोमवार को ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में आसपास के जनपदों से भी काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए थे। उनके बयान के बाद इसके बाद पूरा पंडाल तालिया की गड़गड़ाहट से गूंज उठता है। नारे लगने शुरू हो जाते हैं। ईद मिलन नहीं, 2027 का आगाज कुछ और वीडियो भी शौकत अली के सामने आए हैं। एक वीडियो में शौकत अली बोलते दिखाई दे रहे हैं कि यह कार्यक्रम केवल ईद मिलन समारोह नहीं है। यह हमारा 2027 विधानसभा चुनाव का आगाज है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों कहा कि अगर आप अपने विधायक को लखनऊ भेजना चाहते हैं, तो 1 साल के लिए घर से निकल जाओ। एक एक घर, एक-एक गांव जाकर यह बताओ कि हमारे साथ इस मुल्क के अंदर सबसे ज्यादा नाइंसाफी हुई है। हिंदूवादी नेता का 48 घंटे का अल्टीमेटम अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने शौकत अली की 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की मांग की है। सचिन ने कहा कि शौकत अली ने एनकाउंटर करने की जो धमकी दी है, वह पुलिस के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी है। शौकत अली भूल गया कि सलीम वास्तविक के साथ वारदात करने वाले आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। यह पुलिस भी योगी आदित्यनाथ की है। सचिन सिरोही ने कहा कि अगर 48 घंटे में शौकत अली की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो सड़कों पर उतरेंगे। इसके ही नहीं जो इस पूरे षड्यंत्र को रच रहा है उसे ओवैसी के भी पुतले जलाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूजा पाल बोलीं- योगी धुरंधर CM, अतीक-मुख्तार का अंत किया:जाली करेंसी का सौदागर सपा का बड़ा फाईनेंसर था, अखिलेश हत्या करा देंगे
    Next Article
    एटा में बेकाबू कार ने 7 लोगों को रौंदा:पुलिस पीछा कर रही थी, पुलिस वाहन को भी टक्कर मारकर खाई में गिराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment