Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा, सम्मान समारोह:अमेठी में 18,000 रुपये मानदेय वितरण का शुभारंभ

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों के सम्मान और बढ़े हुए मानदेय वितरण के शुभारंभ के लिए जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में एक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षामित्रों का मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये किए जाने संबंधी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी और जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संग्रामपुर और कंपोजिट विद्यालय पचेहरी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षामित्र परिषदीय विद्यालयों की रीढ़ हैं। उन्होंने नामांकन बढ़ाने, बच्चों को निपुण बनाने और विद्यालयों को समाज से जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा और मूल विद्यालय में स्थानांतरण जैसी सुविधाएं शिक्षामित्रों के योगदान का सम्मान हैं। जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि शिक्षामित्रों को समय-समय पर विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाते हैं, जिनका वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हैं। उन्होंने मानदेय वृद्धि पर सभी शिक्षामित्रों को बधाई दी और भविष्य में भी समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। समारोह में प्रत्येक विकास क्षेत्र से आए शिक्षामित्रों को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया, साथ ही प्रतीक स्वरूप 18,000 रुपये के बढ़े हुए मानदेय की चेक वितरित की गई। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न नवाचारी गतिविधियों जैसे लर्निंग बाय डूइंग, महिला सशक्तिकरण, रूम टू रीड, इको क्लब, किचन गार्डन, विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी, समेकित शिक्षा, बालिका शिक्षा और स्कूल चलो अभियान से संबंधित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया, जिसकी आगंतुकों ने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) गोविंद शुक्ला सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक और विभिन्न विकास क्षेत्रों से आए शिक्षामित्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अस्वस्थ होने पर हवन पूजन:शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए जौनपुर में कांग्रेसियों ने किया पूजा पाठ
    Next Article
    इटावा में 12 घंटे में भाभी-देवर ने की आत्महत्या:फंदे से लटका मिला शव, वजह तलाशने में लगी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment