Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में 12 घंटे में भाभी-देवर ने की आत्महत्या:फंदे से लटका मिला शव, वजह तलाशने में लगी पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा के भरेह थाना क्षेत्र के गांव हरौली बहादुरपुर में एक ही परिवार में 12 घंटे के भीतर दो लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। रविवार रात विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी, और सोमवार दोपहर उसके देवर ने भी पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना से घर में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। संतान न होने के दुख में विवाहिता ने उठाया कदम गांव निवासी पिंकू दोहरे मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे वह पत्नी तारा (28) के साथ खाना खाने के बाद टहलने बाहर गया था। देर रात लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से देखा, जहां तारा का शव फंदे से लटका मिला। तारा की शादी करीब छह साल पहले कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के घुक्का पुरवा गांव से हुई थी। वह पांच बहनों में चौथे नंबर की थी। शादी के बाद उसने दो बच्चों को जन्म दिया, लेकिन दोनों की अस्पताल में ही मौत हो गई थी। इसके बाद से वह काफी गुमसुम और परेशान रहने लगी थी। मायके पक्ष ने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है और इसे मानसिक तनाव का मामला बताया है। भाभी की मौत के 12 घंटे बाद देवर ने भी दी जान तारा का पोस्टमार्टम कर शव गांव लाया गया ही था कि इसी बीच उसके देवर अंकित गौतम ने सोमवार दोपहर खेत में जाकर बबूल के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह खबर मिलते ही परिवार में एक और बड़ा सदमा लग गया। उस समय घर के कई लोग तारा के शव के साथ गए हुए थे। अंकित 7 भाइयों में 5वें नंबर का था और वह भी मजदूरी करता था। परिवार के बड़े भाई वीरू ने बताया कि पहले भाभी ने फांसी लगाई और फिर छोटे भाई ने खेत में जाकर जान दे दी, लेकिन दोनों ने ऐसा क्यों किया, यह किसी को समझ नहीं आ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा, सम्मान समारोह:अमेठी में 18,000 रुपये मानदेय वितरण का शुभारंभ
    Next Article
    रामपुर में शादी समारोह में छेड़छाड़, दो पक्षों में मारपीट:एक महिला समेत चार लोग घायल, कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment