Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षक टीईटी अनिवार्यता खत्म करने पर अड़े:जनगणना प्रशिक्षण केंद्रों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन, RTE संशोधन की मांग

    5 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में शिक्षक टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर लगातार छठे दिन भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को जनपद के विभिन्न जनगणना प्रशिक्षण केंद्रों पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनकी मुख्य मांग आरटीई (शिक्षा का अधिकार) अधिनियम में संशोधन करना है। भोगांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में जिला संयोजक के.पी. सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला मंत्री एम.पी. सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है, जिससे उनमें लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से शिक्षकों के साथ खड़े होने की अपील की। जागीर ब्लॉक अध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की रीढ़ हैं, लेकिन एक गलत निर्णय से उनका भविष्य संकट में है। उन्होंने सरकार से आरटीई एक्ट में संशोधन कर राहत देने की मांग की। लेखा परीक्षक राजपाल श्रीवास्तव ने इस बात पर जोर दिया कि वर्षों की मेहनत और अनुभव को मात्र तीन घंटे की परीक्षा से आंकना शिक्षकों के साथ अन्याय है। ब्लॉक उपाध्यक्ष सर्वज्ञ दुबे ने सरकार से जल्द निर्णय लेकर टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने का आग्रह किया, ताकि शिक्षकों की मानसिक पीड़ा खत्म हो सके। वहीं, ब्लॉक संगठन मंत्री आदेश प्रजापति ने आरोप लगाया कि लगातार आदेशों के जरिए शिक्षकों का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। शिक्षकों का कहना है कि यह केवल नौकरी का नहीं, बल्कि उनके सम्मान और भविष्य का सवाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी:कोल्ड ड्रिंक, दूध और हल्दी के नमूने लिए; मची खलबली
    Next Article
    शुभांगी हॉस्पिटल के डॉक्टर समेत चार पर FIR:युवक की मौत का मामला, सीएमओ की जांच कमेटी में लापरवाही की पुष्टि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment