Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिकारपुर सीट पर सपा से हरेंद्र चौधरी पहली पसंद:बसपा से पंकज गौतम पसंदीदा उम्मीदवार, विधायक का क्या हुआ जानिए

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट पर हुए भास्कर सर्वे में मौजूदा भाजपा विधायक अनिल कुमार शर्मा को जनता ने नापसंद किया है। 81% जनता का मानना है कि उन्हें दोबारा टिकट नहीं मिलना चाहिए, जबकि केवल 13% लोगों ने उनके पक्ष में राय दी। भाजपा में डॉ. चंद्रमोहन पहली पसंद बनकर उभरे हैं। पार्टी के तौर पर इस सीट पर भाजपा पहली पसंद है, जिसके बाद समाजवादी पार्टी और फिर बहुजन समाज पार्टी का स्थान आता है। भाजपा के संभावित उम्मीदवारों में डॉ. चंद्रमोहन को 50% लोगों ने पसंद किया है। आशीष वत्स 25% वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि वर्तमान विधायक अनिल शर्मा को 17% लोगों ने पसंद किया। चौंकाने वाली बात यह है कि विधायक के पुत्र कुश शर्मा को केवल 2% लोगों ने ही पसंद किया। समाजवादी पार्टी में हरेंद्र चौधरी को 55% लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया है। मनीष शर्मा को 16% और संदीप राघव को 11% लोगों ने पसंद किया है। बहुजन समाज पार्टी की बात करें तो पंकज गौतम को 42% लोगों ने पसंद किया है, जबकि मुकुल उपाध्याय को 31% लोगों का समर्थन मिला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    1 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार:इटावा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख रुपये कीमत का गांजा जब्त
    Next Article
    गोरखपुर में गैस एजेंसी पर चले लात-घूंसे, देखें VIDEO:लोग बोले- गाली देकर बात करते हैं मैनेजर और कर्मचारी, लगाया मनमानी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment