Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    1 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार:इटावा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख रुपये कीमत का गांजा जब्त

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। संयुक्त टीम ने एक क्विंटल दो किलोग्राम गांजा, एक कार, अपाचे मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी गांजे को छोटे पैकेट में तैयार कर आसपास के फुटकर व्यापारियों को सप्लाई करते थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एसओजी, सर्विलांस और थाना सिविल लाइन पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक कार में सवार चार लोग कचौरा रोड की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। संदिग्ध कार को रोकने पर उसमें सवार लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर पैराडाइज होटल के पास चारों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक क्विंटल दो किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। इसके साथ ही एक टीयूवी कार, अपाचे मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी जब्त की गई। पुलिस ने सभी वाहनों को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजे को छोटे-छोटे पैकेट में तैयार कर आसपास के फुटकर व्यापारियों को बेचते थे। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में मुकदमा संख्या 59 वर्ष 2026 धारा 8 और 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहरूख (निवासी पुराना मेवाती मोहल्ला), सौरभ यादव और ऋषि यादव (निवासी नगला अजीत) तथा भारत सिंह कुशवाहा (निवासी बेरीखेड़ा) के रूप में हुई है। इनमें सौरभ यादव और भारत सिंह कुशवाहा पर पहले से हत्या, लूट, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में एसओजी, सर्विलांस और थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने इस कार्य की सराहना करते हुए टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देकर उत्साहवर्धन किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए महिला मित्र पर मुकदमा:बैंककर्मी ने वीडियो कॉल करके लगाई थी फांसी, पिता बोले- मानसिक तनाव दे रही थी
    Next Article
    शिकारपुर सीट पर सपा से हरेंद्र चौधरी पहली पसंद:बसपा से पंकज गौतम पसंदीदा उम्मीदवार, विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment