Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शहीद के परिजनों को मिलेगा न्याय, जांच कमेटी गठित:जमीन विवाद को लेकर पीड़ित पक्ष ने रोक दी डीएम की कार

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में शहीद के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए डीएम मनीष बंसल ने जांच कमेटी गठित कर दी है। ये कमेटी शहीद के परिजनों का जमीन विवाद की जांच करेगी। इससे एक दिन पहले शहीद के परिजन डीएम की गाड़ी रोक कर खड़े हो गए। इसके बाद डीएम ने मामले का संज्ञान लिया। खेत की पैमाइश कराने की मांग किरावली तहसील निवासी शहीद फौजी के माता-पिता ने सोमवार को कलक्ट्रेट में डीएम की कार के आगे खड़े होकर उनके हाथ जोड़ते हुए खेत की पैमाइश पुलिस की मौजूदगी में कराए जाने की मांग की। उन्होंने तहसील किरावली के कर्मचारियों पर अभद्रता करने के आरोप लगाए थे। दबंग कर रहे परेशान शहीद फौजी कुंज बिहारी के पिता हरिकशन और माता सोमवार को अपनी फरियाद लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे थे। विकलांग पिता ने बताया, वह बीपी के भी मरीज हैं। शहीद बेटे के छोटे-छोटे बच्चे हैं। दबंग लोग परिवार के लोगों को परेशान करते हैं। आए दिन झगड़ा करते हैं। परिवार के सदस्यों का जीना दूभर हो गया है। खेत पर जबरन मुड्डी लगा दी हैं। किरावली तहसील के एक कानूनगो और लेखपाल पैमाइश कराने आए थे, लेकिन उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने डीएम से अनुरोध किया था कि पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश कराई जाए। कलेक्ट्रेट में डीएम मनीष बंसल शहीद के परिजनों से मिले। उन्होंने खेत की पैमाइश की समस्या से संबंधित डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। इस पर डीएम ने तत्काल एसडीएम की अध्यक्षता में टीम गठित की गई। मौके पर जांच कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने कहा-किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मौके पर दोनों पक्षों की सुनवाई व प्रभावी कार्रवाई कर प्रकरण निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में डेयरी कॉन्क्लेव 'स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम' आयोजित:स्वदेशी गौपालन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास पर हुई चर्चा
    Next Article
    CM योगी कल आएंगे काशी:वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में निर्माणधाीन बिजली उपकेंद्र का निरीक्षण करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment