Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM योगी कल आएंगे काशी:वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में निर्माणधाीन बिजली उपकेंद्र का निरीक्षण करेंगे

    13 hours ago

    1

    0

    सूबे के CM योगी आदित्यनाथ 2 दिवसीय दौरे पर मंगलवार को काशी आने वाले थे, लेकिन दोपहर बाद उनके कार्यक्रम में बदलाव हो गया। वह यहां कुछ अधिकारियों के साथ चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री संपूर्णानंदं संस्कृत विवि मैदान परिसर में निर्माणाधीन बिजली उपकेंद्र का निरीक्षण करने पहुंचेंगे। हालांकि सीएम के आने का प्रोटोकॉल मंगलवार दोपहर तक नहीं पहुंचा था, लेकिन अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री के आने के पहले ही बन रहे उपकेंद्र का कार्य तेज हो गया है। शहर में 2 दिनों के लिए रूट डायवर्जन 5 मई के लिए रूट डायवर्जन ● संपूर्णानंद विश्वविद्यालय मार्ग : CM के आगमन से 3 घंटे पूर्व वाहन लहुराबीर, मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें लकड़ी मंडी डायवर्ट किया जाएगा। ● विश्वेश्वरगंज तिराहा : आगमन से एक घंटे पूर्व चार पहिया वाहनों को मैदागिन नहीं भेजा जाएगा। उन्हें गोलगड्डा तिराहा भेज दिया जाएगा। ● मरीमाई तिराहा: किसी वाहन को तेलियाबाग तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। साजन तिराहा और इंग्लिशिया लाइन तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। ● मलदहिया चौराहा : वाहन जयसिंह चौराहे और लहुराबीर चौराहा की तरफ नहीं जाने पाएंगे। 6 मई के लिए ● जेपी मेहता कॉलेज से किसी वाहन को भोजूबीर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वे सेन्ट्रल जेल तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। ● गिलट बाजार से वीवीआईपी आगमन-प्रस्थान के समय वाहन को भोजूबीर सब्जी मंडी तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शहीद के परिजनों को मिलेगा न्याय, जांच कमेटी गठित:जमीन विवाद को लेकर पीड़ित पक्ष ने रोक दी डीएम की कार
    Next Article
    देवरिया में संदिग्ध हालात में मां-बेटे की मौत:छोटा बेटा ICU में भर्ती, पति को हिरासत में लेकर पूछताछ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment