Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में डेयरी कॉन्क्लेव 'स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम' आयोजित:स्वदेशी गौपालन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास पर हुई चर्चा

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में मंगलवार को 'डेयरी कॉन्क्लेव–स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम थे। कॉन्क्लेव में स्वदेशी नस्ल के गौपालन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास पर एक प्रस्तुतीकरण दिया गया। इसमें दुग्ध विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभों पर प्रकाश डाला गया और बताया गया कि ये योजनाएं पशुपालकों और गौपालकों के जीवन स्तर में कैसे सुधार ला सकती हैं। दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी के. ने अपने स्वागत संबोधन में बताया कि उत्तर प्रदेश दुग्ध उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को सुनिश्चित बाजार, पारदर्शी मूल्य निर्धारण और स्थायी आय प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। डेयरी क्षेत्र को उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया गया। विभाग ने दुग्ध विकास क्षेत्र में 25,000 करोड़ रुपये से अधिक के 796 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनसे 60,000 से अधिक रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-5.0 के तहत डेयरी सेक्टर में 2000 करोड़ रुपये की 72 परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया गया, जिससे लगभग 4000 रोजगार पैदा हुए हैं। 'नंद बाबा दुग्ध मिशन' के तहत पिछले वर्षों में 10,000 से अधिक लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से 84 करोड़ रुपये का अनुदान वितरित किया गया है। इसके अतिरिक्त, 4000 से अधिक प्राथमिक दुग्ध सहकारी समितियों का गठन किया गया है, जिनसे लगभग 1,50,000 दुग्ध उत्पादकों को जोड़ा गया है। इस दौरान 'नंद बाबा दुग्ध मिशन' के लाभार्थियों ने अपनी सफलता की कहानियाँ साझा कीं। अमूल, मदर डेयरी, आनंदा और अरविंद डेयरी के प्रतिनिधियों ने भी अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। एज मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड की निहारिका तिवारी और हेथा ऑर्गेनिक के असीम रावत ने नवाचार से संबंधित अपने अनुभव बताए। मेरठ में आयोजित इस कार्यक्रम में भारत स्कियर, मधुसूदन, आनंदा, मदर डेयरी, हरित प्रदेश, के.एस.एस. डेयरी, अरविंद डेयरी और पराग जैसे निजी और सहकारी डेयरी ब्रांडों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए और उनका प्रदर्शन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज वार्ड 48 उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न:भाजपा-सपा में सीधी टक्कर, 12 हजार से अधिक वोटरों ने किया मतदान, 7 मई को नतीजे
    Next Article
    शहीद के परिजनों को मिलेगा न्याय, जांच कमेटी गठित:जमीन विवाद को लेकर पीड़ित पक्ष ने रोक दी डीएम की कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment