Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहरुख बोले- फिल्मों में आया तो गुड लुकिंग नहीं था:कहा- 61 का हो गया हूं, अब उम्र के हिसाब के रोल करना चाहता हूं

    1 hour ago

    1

    0

    शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग का गाना डैडी कूल शुक्रवार को लॉन्च कर दिया गया है। मुंबई में सॉन्ग लॉन्च इवेंट में शाहरुख ने बताया है कि जब वह फिल्मों में आए, तो वह खुद को सुंदर नहीं समझते थे। साथ ही उन्होंने कहा कि कम उम्र की एक्ट्रेसेस के साथ काम करने पर अब वह सहज महसूस नहीं करते, वह 61 के हैं और उन्हें उसी उम्र के हिसाब से रोल करने चाहिए। शाहरुख ने कहा- "मेरी 'किंग' फिल्म करने की दो वजह हैं, पहली कि मैं हमेशा से हीरो बनना चाहता था। जब मैं फिल्मों में आया, तो मुझे लगा कि मैं गुड लुकिंग नहीं हूं। फिर जब मुझे हीरो बनने का मौका मिला, तो मैंने इसे बहुत पर्सनली लिया। मैंने सोचा कि जब मुझ जैसा आम सा दिखने वाला इंसान हीरो बन सकता है, तो मैंने सोच लिया कि मुझे हमेशा ही हीरो की तरह हीरो बनना है।' शाहरुख खान ने हीरोइन से एज गैप पर मजेदार किस्सा सुनाते हुए कहा, “मैं एक फिल्म कर रहा था, फिल्म का नाम नहीं लूंगा। सिर्फ करण जौहर जानते हैं। मैं हीरोइन के सामने खड़ा था, मैं डायलॉग बोल रहा था, ‘मैं तुमसे प्यार करता हूं, तुम्हारी आंखों में खो जाना चाहता हूं, मैंने सारी दुनिया देख ली है, लेकिन एक बात और कि क्या तुमने कल सुबह का मैथ का होमवर्क किया, बेटी।’, तो मेरे और मेरी को-स्टार में एज गैप इतना ज्यादा था कि मुझे लगने लगा कि मुझे अपनी उम्र के हिसाब के किरदार करने चाहिए। मैं अब 61 का हूं। और उतना ही कूल ही, जितना एक 61 साल का आदमी हो सकता है।” आखिर में शाहरुख ने कहा, ‘अगर मैं आज भी बैठ जाऊं, खड़े हो जाऊं या कोई डायलॉग बोलूं, तो वो अब भी रिलेवेंस लगता है। मेरी बेटी सुहाना भी फिल्म में है। मैं चाहता हूं कि दुनिया की सारी लड़कियां बोलें कि मेरे पिता ऐसे ही होने चाहिए।’ 24 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म किंग सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही एक्शन-थ्रिलर फिल्म किंग 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख एक्शन अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए पहली बार शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म का टाइटल शाहरुख ने अपने 60वें जन्मदिन पर 2 नवंबर 2025 को रिवील किया था। फिल्म में शाहरुख और सुहाना के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी, राघव जुयाल और अभय वर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का प्रोडक्शन शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और सिद्धार्थ आनंद की मारफ्लिक्स पिक्चर्स मिलकर कर रहे हैं। 'किंग' में शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' में साथ काम किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में बढ़ी गलन, रात का पारा 12 डिग्री पहुंचा:पहाड़ों से सटे होने के सुबह-शाम ठिठुरन, दिन में तेज धूप से राहत
    Next Article
    23वें दिन 'रामायण' ने भारत में कमाए ₹1000 करोड़:ऐसा करने वाली धुरंधर-2 के बाद दूसरी फिल्म, वर्ल्डवाइड कलेक्शन हुआ ₹1,790 करोड़

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment