Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिहारी पट्टी में पेयजल योजना का लोकार्पण:फतेहपुर में विधायक कृष्णा पासवान ने किया, ग्रामीणों को मिला शुद्ध जल

    7 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में जल जीवन मिशन के 'हर घर जल' संकल्प को साकार करते हुए विकास खंड धाता की ग्राम पंचायत शिहारी पट्टी में 'जल अर्पण' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में खागा विधायक कृष्णा पासवान की उपस्थिति में पेयजल योजना का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कृष्णा पासवान ने दीप प्रज्वलन और जल पूजन के साथ किया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता अनुराग गौतम ने विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। पेयजल योजना का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद विधायक कृष्णा पासवान ने कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता और जल जीवन मिशन की टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह महत्वाकांक्षी योजना आज शिहारी पट्टी के हर घर में खुशहाली ला रही है। उन्होंने जल निगम की टीम के कार्य पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए अन्य लंबित पेयजल परियोजनाओं को भी जल्द पूरा करने का आग्रह किया, ताकि हर परिवार को शुद्ध पेयजल मिल सके। शिहारी पट्टी में पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर स्वच्छ जल पहुंचने से ग्रामवासी संतुष्ट दिखे। ग्रामीणों ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छ पानी मिलने से उनकी एक प्रमुख कठिनाई दूर हो गई है। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली FTK महिलाओं, पंप ऑपरेटरों और स्वच्छता समिति के सदस्यों को विधायक द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। अंत में उपस्थित जनसमूह को 'जल शपथ' दिलाकर पानी की एक-एक बूंद बचाने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता अनुराग गौतम, सहायक अभियंता कैलाश चंद्र, अवर अभियंता विवेक कुमार, टीपीआई से कृष्ण कुमार खरे, जिला समन्वयक राजमुनि यादव, आईएसए कोऑर्डिनेटर शिवबहादुर सिंह चंदेल, सीबीटी स्वाति अवस्थी, प्रोजेक्ट मैनेजर मो. सऊद सिद्दीकी, कंस्ट्रक्शन कंपनी से मनोज तिवारी, ग्राम प्रधान मान सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहासू के पूर्व चेयरमैन अजमल छोटे का निधन:कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, जिलाध्यक्ष ने परिवार को सौंपा पार्टी झंडा
    Next Article
    बसपा का देवरिया में कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न:2027 चुनाव के लिए संगठन मजबूत करने पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment