Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बसपा का देवरिया में कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न:2027 चुनाव के लिए संगठन मजबूत करने पर जोर

    5 hours ago

    1

    0

    देवरिया में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को शहर के कामना रीजेंसी में आयोजित किया गया। इस बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरखार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान में सामाजिक न्याय और समानता की भावना निहित है, जिसकी रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कांशीराम के बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने के प्रयासों का भी उल्लेख किया। मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं से भाईचारा बनाकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की अपील की, ताकि 2027 के चुनाव में पार्टी को सफलता मिल सके। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व में पार्टी की सरकार ने प्रदेश में कई ऐतिहासिक कार्य किए थे, जिन्हें जनता आज भी याद करती है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद डॉ. बलिराम ने कार्यकर्ताओं को विरोधी दलों के हथकंडों से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, अनुशासन बनाए रखने और जनता के बीच सक्रिय रहने पर विशेष जोर दिया। रामशरण सिंह, कमलेश यादव, ज्ञान प्रकाश सिंह, राजेश राजभर और असगर अली सहित कई वक्ताओं ने भी बैठक को संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद आजाद, सुरेश चंद्र भारती, घनश्याम राही, कमलेश गौतम, सुरेश कुमार, ओमप्रकाश गौतम, नितेश कुमार, गोविंद कुमार, ज्वाला प्रजापति, रविंद्र सिंह सैथवार और संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन ऋषि कपूर एवं नितेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिहारी पट्टी में पेयजल योजना का लोकार्पण:फतेहपुर में विधायक कृष्णा पासवान ने किया, ग्रामीणों को मिला शुद्ध जल
    Next Article
    पीलीभीत में स्वास्थ्य टीम पर हमला, मारपीट की गई:प्रधान के परिजनों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, एक आरोपी हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment