Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर सड़क हादसे में अधिकारी की पत्नी की मौत:भोपाल से पीलीभीत जा रहे थे, पति और दो बच्चे घायल

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में भोपाल में तैनात सहायक लेखा परीक्षक अधिकारी की पत्नी की मौत हो गई। इस दुर्घटना में अधिकारी और उनके दो बच्चे घायल हो गए, जिनका पीलीभीत में इलाज चल रहा है। मृतका की पहचान नीरज (38) के रूप में हुई है, जो अपने पति प्रदीप कश्यप और दो बच्चों, बेटी परी और बेटे नानू के साथ भोपाल से पीलीभीत जा रही थीं। नीरज का मायका पीलीभीत में है। प्रदीप कश्यप भोपाल में भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग में सहायक लेखा परीक्षक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। हादसा मदनापुर थाना क्षेत्र के चंदोखा के पास बीती रात हुआ। बताया गया कि सड़क पर अचानक एक आवारा पशु आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। दुर्घटना के बाद, नीरज के भाई ने बताया कि बच्चों ने किसी तरह कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाले और उसके बाद प्रदीप ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा, जहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज में नीरज को मृत घोषित कर दिया गया। प्रदीप कश्यप और उनके दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद पीलीभीत रेफर कर दिया गया। मृतका के शव का शाहजहांपुर में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या-बनारस-हडसपर के बीच अमृतभारत एक्सप्रेस शुरू:कानपुर के गोविंदपुरी में भी स्टॉपेज, गर्मियों में यात्रियों को मिलेगा फायदा
    Next Article
    सदर सीट पर विधायक प्रतीक भूषण को जनता ने नकारा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार सूरज सिंह, कांग्रेस से रमा कश्यप, बसपा से राम जियावन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment