Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या-बनारस-हडसपर के बीच अमृतभारत एक्सप्रेस शुरू:कानपुर के गोविंदपुरी में भी स्टॉपेज, गर्मियों में यात्रियों को मिलेगा फायदा

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के यात्रियों को वाराणसी और महाराष्ट्र की यात्रा करने के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने बनारस से हडपसर (महाराष्ट्र) के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला किया है। इस ट्रेन के शुरू होने से कानपुर समेत आसपास के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह ट्रेन कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन होकर संचालित की जाएगी। वहीं अयोध्या से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच एक अमृत भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी। इस दोनों ट्रेनों में कुल 19 कोच लगाए गए है। इसमें 11 स्लीपर और 9 जनरल कोच लगाए गए है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार नई अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन से वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। लंबे समय से इस रूट पर नई ट्रेन चलाने की मांग की जा रही थी, जिसे अब रेलवे ने पूरा कर दिया है। एनसीआर के सीपीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि 28 अप्रैल, मंगलवार को 02531 बनारस-हडपसर उद्घाटन विशेष ट्रेन का शुभारंभ बनारस स्टेशन से किया जाएगा। इसके बाद नियमित संचालन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। ये गाड़ी बनारस, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, गोविंदपुरी, उरई, झांसी, हडसपर तक चलाई जाएगी। अयोध्या से लोकमान्य तिलक के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू अयोध्या से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 02212 अमृत भारत एक्सप्रेस अयोध्या से शुरू होकर मानिकपुर, प्रयागराज और लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक चलाई जाएगी। इस ट्रेन में 8 स्लीपर कोच और 11 जनरल कोच लगाए जाएंगे। ये गाड़ी अयोध्या से प्रतिदिन संचालित की जाएगी। नई ट्रेन शुरू होने से कानपुर और वाराणसी के बीच सफर करने वालों को एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। साथ ही पुणे और महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी सीधी सुविधा मिलेगी। रेलवे के इस निर्णय से त्योहारों, छुट्टियों और गर्मी के मौसम में बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। यात्रियों को अब लंबी प्रतीक्षा सूची और सीटों की कमी जैसी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे ने इसे यात्रियों के हित में बड़ा कदम बताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिलाओं ने स्मार्ट मीटर पर अधिशासी अभियंता का घेराव किया:बढ़ते बिजली बिल और भुगतान समस्याओं पर जताया आक्रोश
    Next Article
    शाहजहांपुर सड़क हादसे में अधिकारी की पत्नी की मौत:भोपाल से पीलीभीत जा रहे थे, पति और दो बच्चे घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment