Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान:जिले में 72 एनबीडब्ल्यू वांछितों को किया गिरफ्तार, रात में चला विशेष अभियान

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत 72 एनबीडब्ल्यू और वांछितों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीती रात जिले के सभी थाना क्षेत्रों में की गई। दरअसल, न्यायालय में मुकदमों की सुनवाई के दौरान पेश न होने वाले आरोपियों के खिलाफ अदालत सख्त रुख अपना रही है। शाहजहांपुर में भी कई अपराधियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किए गए थे, जबकि कई अन्य गंभीर मुकदमों में वांछित चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने कार्यभार संभालने के बाद से ही एनबीडब्ल्यू वारंटियों और वांछितों की गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिए थे। इसके बाद से समय-समय पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। बीती रात एसपी के निर्देशों पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 72 एनबीडब्ल्यू वारंटियों और वांछितों को गिरफ्तार किया गया। इनमें नगर सर्किल से 11, सदर सर्किल से 29, तिलहर सर्किल से 5, जलालाबाद सर्किल से 8 और पुवायां सर्किल से 19 वांछित शामिल हैं। एसपी सिटी देवेंद्र सिंह ने बताया कि एनबीडब्ल्यू वारंटियों और वांछितों की गिरफ्तारी के लिए यह विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि बीती रात 72 वांछितों को गिरफ्तार किया गया है और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सचेंडी में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:पुलिस ने बाइक जब्त कर चालक की तलाश शुरू की
    Next Article
    फर्रुखाबाद संडे बाजार में सन्नाटा:तेज धूप के कारण ग्राहक नहीं पहुंचे, दुकानदार मायूस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment