Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में युवक-युवती ने की आत्महत्या:युवक का शव पोस्टमार्टम को भेजा, युवती का परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

    5 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर जिले के सिंधौली थाना क्षेत्र में एक ही गांव में युवक और युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। 25 वर्षीय युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि 22 वर्षीय युवती का अंतिम संस्कार परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना कर दिया। मृतक युवक के पिता के अनुसार, सिंधौली थाना क्षेत्र के निवासी 25 वर्षीय युवक सोमवार शाम अपने दोस्त के साथ खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। उसकी दो छोटी बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। मृतक के पिता ने बताया कि वे बेटे की शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे, लेकिन अभी तक कोई बात तय नहीं हुई थी। बेटे ने कभी किसी लड़की को पसंद करने की बात भी नहीं बताई थी। युवक के घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक के परिजनों के अनुसार, युवक द्वारा जहर खाने के कुछ देर बाद ही युवती के जहर खाने की सूचना मिली और रात में उसकी भी मौत हो गई। युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना मंगलवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के मुताबिक, युवती का तिलक 18 अप्रैल को होना था और 20 अप्रैल को उसकी शादी तय थी। दोनों परिवारों ने युवक-युवती के बीच किसी भी तरह के संपर्क से इनकार किया है। युवक के परिजनों ने बताया कि उन्हें दोनों के बीच बातचीत या संबंध की कोई जानकारी नहीं थी। युवती और युवक के पिता अच्छे दोस्त हैं, और दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर कोई आरोप नहीं लगाया है। वहीं थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने आत्महत्या की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी नही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने गाजीपुर में डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई:जिलाध्यक्ष ने दलित बस्ती में बच्चों को शैक्षिक सामग्री बांटी
    Next Article
    CCSU के छात्रावास में मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती:समानता और सामाजिक न्याय के आदर्श अपनाने का दिया संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment