Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में युवकों के बीच मारपीट, चले लात-घूंसे:VIDEO बनाने वाले को पीटा, मोबाइल छीना; पुलिस ने शुरू की जांच

    7 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में युवकों के बीच सड़क पर हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस दौरान एक युवक ने मारपीट का वीडियो बनाने की कोशिश की तो उसे भी पीटा गया और उसका मोबाइल छीन लिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना थाना पुवायां क्षेत्र की है। बीती रात एक फ्रूट दुकान के पास कुछ युवक आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। उनके बीच बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि जल्द ही वह मारपीट में बदल गई।युवकों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। सड़क के बीचों-बीच यह मारपीट काफी देर तक चलती रही। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोई कोशिश नहीं की।इसी दौरान एक युवक ने मारपीट का वीडियो बनाने का प्रयास किया। मारपीट कर रहे युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसके साथ भी मारपीट की। हालांकि, बाद में उसका मोबाइल वापस कर दिया गया।मारपीट का यह वीडियो बीती रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो और घटना की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में वाहनों के लिए 3 होल्डिंग एरिया चिह्नित:सड़क किनारे खड़े वाहनों से दुर्घटना रोकने का प्रयास, DM ने जारी किए निर्देश
    Next Article
    ट्रक ड्राइवर हत्या, आठवें दिन भी पुलिस खाली हाथ:सुल्तानपुर में चौकी इंचार्ज को SP ने किया लाइन हाजिर, आरोपी खलासी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment