Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग:200 किसानों की 150 बीघा फसल राख, ग्रामीणों ने 3 घंटे में पाया काबू

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के असनावर, बसनावर और आलमपुर गांवों में रविवार को भीषण आग लग गई। इस घटना में लगभग 100 एकड़ (करीब 150 बीघा) गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, बसनावर गांव में अज्ञात कारणों से आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और असनावर तथा आलमपुर गांवों तक फैल गई। आग की लपटों से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग बुझाने के लिए तीनों गांवों के हजारों ग्रामीण एकजुट हुए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों से खेतों की जुताई कर आग को आगे बढ़ने से रोका। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद झाड़ियों और डंडों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझने के बाद मौके पर पहुंची। इस देरी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। घटना की सूचना मिलने पर भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु प्रताप सिंह 'मंटू' मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित किसानों से मुलाकात की और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस आगजनी की घटना से क्षेत्र के किसानों में मायूसी है और वे प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। लेखपाल हर्षित राणा ने बताया कि आलमपुर गांव के लगभग 200 किसानों की करीब 150 बीघा (100 एकड़) फसल को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन अभी जारी है और यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कायमगंज में दो पक्षों की लड़ाई में एक की मौत:परिजनों का अस्पताल में हंगामा, पुलिस पर लापरवाही के आरोप
    Next Article
    कार से टकराई बाइक, सवार गंभीर घायल:फतेहपुर में खागा जाते समय हादसा, जिला अस्पताल में इलाज जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment