Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार से टकराई बाइक, सवार गंभीर घायल:फतेहपुर में खागा जाते समय हादसा, जिला अस्पताल में इलाज जारी

    2 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले के किशनपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। विजयपुर गांव की मोड़ पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक एक कार से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बांदा कोतवाली क्षेत्र के कमसिन गांव निवासी 26 वर्षीय ब्रजमोहन पुत्र चंद्रभान अपनी बाइक से घर से खागा जा रहा था। किशनपुर कोतवाली क्षेत्र के विजयपुर गांव की मोड़ पर पहुंचते ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक कार से टकरा गई। टक्कर के बाद ब्रजमोहन सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से चोटिल हो गया। घटना की सूचना तुरंत सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही ई.एम.टी. पुष्पेंद्र कुमार और पायलट तालिब मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल ब्रजमोहन को इलाज के लिए सी.एच.सी. खागा पहुंचाया। सी.एच.सी. खागा में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ब्रजमोहन की हालत गंभीर बताई। उसे तुरंत 108 सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा युवक को भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग:200 किसानों की 150 बीघा फसल राख, ग्रामीणों ने 3 घंटे में पाया काबू
    Next Article
    कानपुर में भाजपा जिला मंत्री विनोद नायक का निधन:गांव चलो अभियान में तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment