Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में दुर्गा माता मंदिर की सुरक्षा परखी:डीएम-एसपी ने की पूजा, सीसीटीवी और बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के कुर्रिया कलां स्थित दुर्गा माता मंदिर में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अपर जिलाधिकारी (ई) और सिटी मजिस्ट्रेट के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। अधिकारियों ने मंदिर परिसर और उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर के अंदर आने-जाने वाले रास्तों, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और बैरिकेडिंग की जांच की। निरीक्षण के दौरान, श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़-प्रबंधन, प्रवेश/निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और पुलिस बल की तैनाती के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ एवं प्रभावी बनी रहे। भीड़-भाड़ की स्थिति में सुव्यवस्थित आवागमन, यातायात नियंत्रण और सतत निगरानी बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता और मुस्तैदी बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा आमजन के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने को कहा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्यवाही के लिए पर्याप्त प्रबंध रखने के निर्देश भी दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर एसपी ने अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश:लापरवाही पर चेतावनी, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के आदेश
    Next Article
    कौशांबी में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन:प्राचार्य बोले- युवा आज के सक्रिय निर्माता, कल के नागरिक नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment