Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन:प्राचार्य बोले- युवा आज के सक्रिय निर्माता, कल के नागरिक नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के भवंस मेहता महाविद्यालय में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने विचारों के माध्यम से समसामयिक विषयों पर गहन चिंतन प्रस्तुत किया। महामाया गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज ओसा के प्राचार्य प्रोफेसर शैलेंद्र तिवारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा केवल कल के नागरिक नहीं हैं, बल्कि आज के देश के भी सक्रिय निर्माता हैं। जूरी सदस्य के रूप में प्रतिष्ठित शिक्षाविदों और विशेषज्ञों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। जूरी में प्रोफेसर सुशील श्रीवास्तव, प्रोफेसर सतीश चंद्र तिवारी, डॉ. एसएन मिश्र, डॉ. पवन यादव और प्रीति कौशल शामिल रहे। सभी जूरी सदस्यों ने प्रतिभागियों के विचार, प्रस्तुति शैली, विषय की समझ, तार्किकता और प्रभावशीलता के आधार पर उनका मूल्यांकन किया। विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 के नोडल अधिकारी डॉ. मो. आदिल ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रतियोगिता में शिवशंकर सिंह ने अपने प्रभावशाली भाषण और सशक्त प्रस्तुति के दम पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर वैष्णवी विश्वकर्मा, तीसरे स्थान पर मोषिता, चौथे स्थान पर यवन कुमार और पांचवें स्थान पर निशि रहीं। सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र और सम्मान देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में दुर्गा माता मंदिर की सुरक्षा परखी:डीएम-एसपी ने की पूजा, सीसीटीवी और बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया
    Next Article
    दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने की आत्महत्या:उन्नाव में परिजनों ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment