Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर प्रदर्शन:राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ ने पुतला फूंका, कार्रवाई की मांग की

    3 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के विरोध में प्रदर्शन किया। खिरनीबाग चौराहा पर संगठन के पदाधिकारियों ने पुतला फूंका और स्कूल संचालकों पर अभिभावकों के शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने ऐसे स्कूलों और किताब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पदाधिकारियों का आरोप है कि प्राइवेट स्कूल मनमानी फीस वसूलने के साथ-साथ अभिभावकों को अपनी पसंद की दुकानों से ही कोर्स और किताबें खरीदने के लिए मजबूर करते हैं। इससे आम आदमी और गरीब अभिभावकों का खुला शोषण हो रहा है। संगठन ने दावा किया कि 10-50 रुपये की किताबों की कीमत सैकड़ों में पहुंच जाती है। इसमें किताब छापने वाले भी शामिल होते हैं, जो मनमानी कीमतें निर्धारित करते हैं। आरोप है कि इस ओर कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ ने मांग की है कि मनमानी करने वाले स्कूलों और किताबों को बेचने वालों के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किताबों पर फर्जी तरीके से अधिक मूल्य छापकर दुकानों पर बेचने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया जाना चाहिए। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की पदाधिकारियों ने ऐसे लोगों को "माफिया" करार दिया, जो पहले तो अभिभावकों को गलत किताबें दे देते हैं और फिर वापस नहीं करते। विरोध करने पर वे मारपीट पर भी उतारू हो जाते हैं। संगठन का आरोप है कि प्राइवेट स्कूल, पुस्तक छापने वाले और पुस्तक बेचने वाले मिलकर एक मजबूत सांठगांठ बनाए हुए हैं। वे कुछ अधिकारियों को भी अपने साथ मिलाकर खुलेआम भ्रष्टाचार करते हैं और अभिभावकों को महंगी किताबें खरीदने पर मजबूर करते हैं। संघ ने इस पूरे मामले में भ्रष्टाचार करने वाले सभी संबंधित पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रासुका और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुर्का पहने महिला ने दुकान से फेसवॉश चुराया, VIDEO:दुकानदार को बातों में उलझाया, अलमारी से चुपके से उठाकर झोले में डाला
    Next Article
    देवरिया में रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव:200 मीटर दूर मिली बाइक, पोस्ट ऑफिस में संविदा कर्मी था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment