Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुर्का पहने महिला ने दुकान से फेसवॉश चुराया, VIDEO:दुकानदार को बातों में उलझाया, अलमारी से चुपके से उठाकर झोले में डाला

    3 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां एक फैंसी जनरल स्टोर से बुर्का पहलने महिला ने फेसवॉश चुरा लिया। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बुर्के में एक महिला दुकान के अंदर दाखिल हुई। उसने पहले दुकानदार को बातों में उलझाया। इसी बीच दुकानदार दूसरे ग्राहके पास चला गया। महिला ने तुरंत सामने की रैक में रखे फेसवॉश को उठाकर काउंटर पर रख दिया। धीरे से खिसकाते हुए उसे झोले में डाल दिया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के आबकारी पुलिस चौकी के पास फैंसी जनरल स्टोर की है। दरअसल, शिव चौक स्थित आबकारी पुलिस चौकी के पास फैंसी जनरल स्टोर है। बुर्का पहने एक महिला दुकान में आई। उसके हाथ में दो झोले थे। उसने दुकानदार से सामान खरीदने के बहाने बातें करना शुरू किया। जैसे ही दुकानदार दूसरे कस्टमर के पास बिजी हो गया, वैसे ही महिला को मौका मिल गया। उसने बड़ी सफाई से दुकान के सामने रैक में रखे फेसवॉश को देखने के बहाने उठाया। उसे काउंटर पर रख दिया। इसके बाद इधर-उधर देखते हुए फेसवॉश को हाथ से ढका। खिसकाते हुए धीरे से उठाया और झोले में डाल दिया। इसके बाद दुकान से बाहर निकल गई। दुकान को शक होने पर उसने सीसीटीवी चेक किया। जिसमें महिला चोरी करते हुए दिखाई दी। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि महिला ने ग्राहकों और दुकानदार की नजरों से बचते हुए चोरी को अंजाम दिया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से उनमें असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। यह घटना ऐसे स्थान पर हुई है जो आबकारी पुलिस चौकी के ठीक पास है। इस क्षेत्र में पहले भी चोरी और झपटमारी की कई घटनाएं रिपोर्ट की जा चुकी हैं। लगातार हो रही ऐसी वारदातें स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। -------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर वकील की हत्या, VIDEO:2 हमलावर आए, सीने पर गोली मारी; लोग पकड़ने दौड़े तो तमंचा ताना मिर्जापुर में शनिवार सुबह 7.15 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले सीनियर वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो हमलावर बाइक से आए। उन्हें रास्ते में रोका और सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। खून से लथपथ वकील जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्रकारिता में AI तो आ गया विवेक कहां से लाओगे?:कानपुर यूनिवर्सिटी में एक्सपर्ट्स बोले- रोबोट खबर दे सकता है, संस्कार नहीं
    Next Article
    शाहजहांपुर में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर प्रदर्शन:राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ ने पुतला फूंका, कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment