Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में नेपाली व्यक्ति का शव मिला:मदरसे की छत से गिरकर मौत की आशंका, मजदूरी करते थे

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान निगोही के अब्दुल कलाम नगर मोहल्ले के निवासी रामबहादुर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नेपाल के रहने वाले थे। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत मदरसे की छत से गिरकर हुई है। यह घटना निगोही थाना क्षेत्र के अब्दुल कलाम नगर मोहल्ले की है। 50 वर्षीय रामबहादुर पिछले 35 सालों से कब्रिस्तान के पास झोपड़ी डालकर रह रहे थे और मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते थे। रविवार सुबह उनका शव मदरसे के पास पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि रामबहादुर मूल रूप से नेपाल के निवासी थे। पुलिस ने उनके नेपाली परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रात में आई आंधी और बारिश से बचने के लिए रामबहादुर मदरसे की छत पर गए होंगे और किसी कारणवश वहां से गिरकर उनकी मौत हो गई होगी। सीओ सदर प्रयांक जैन ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि रामबहादुर मूल रूप से नेपाल के रहने वाले थे और नेपाल में रहने वाले उनके परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवाहिता की कीटनाशक खाने से मौत:हरदोई में पति पर पिटाई का आरोप, बोला- पत्नी बीमारी से परेशान थी
    Next Article
    गाजीपुर में गंगा में खड़े होकर ग्रामीणों का प्रदर्शन:नारी पचदेवरा में पीपे के पुल की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment