Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में नाबालिग से कुकर्म, आरोपी भी नाबालिग, वीडियो वायरल:ईद के अगले दिन जंगल में हुई घटना, पुलिस ने दर्ज की FIR

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में बुधवार की शाम नाबालिग से कुकर्म का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। कुछ ही घंटों में पुलिस ने पीड़ित और दोनों आरोपियों की पहचान कर ली। पुलिस ने पीड़ित के भाई की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। यह घटना करीब एक महीने पुरानी बताई जा रही है, जिसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा था कि एक युवक एक नाबालिग के साथ कुकर्म कर रहा है, जबकि दूसरा युवक उसका वीडियो बना रहा है। यह घटना ईद के अगले दिन जंगल में बेर खिलाने के बहाने ले जाकर की गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़ित बरेली जिले का रहने वाला है और कुछ समय से खुदागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने रिश्तेदार के घर रह रहा था। दोनों आरोपी भी उसी गांव के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़ित और दोनों आरोपी नाबालिग हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। खुदागंज पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके बाद सीओ तिलहर ने भी थाने पहुंचकर जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। पुलिस तीनों नाबालिगों को थाने ले आई और पीड़ित के भाई को भी बुलाया गया। पूछताछ में घटना की पूरी जानकारी सामने आई। पिछले तीन-चार दिनों से क्षेत्र में इस घटना की चर्चा थी, लेकिन बुधवार को वीडियो वायरल होने के बाद ही लिखित शिकायत थाने में दी गई। सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि पीड़ित और दोनों आरोपी नाबालिग हैं। पीड़ित के भाई की ओर से तहरीर प्राप्त कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अशोक गवाड़े हत्याकांड: 6 माह बाद भी खुलासा नहीं:देवरिया मेडिकल कॉलेज में हुई हत्या, नए एसपी के लिए चुनौती
    Next Article
    डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत:सीतापुर में एक युवक गंभीर घायल, चालक वाहन सहित फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment