Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत:सीतापुर में एक युवक गंभीर घायल, चालक वाहन सहित फरार

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के संदना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मिरचौड़ी गांव के पास यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक किसी जरूरी काम से अपने घर से निकले थे। रास्ते में अचानक तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार 32 वर्षीय विमल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी वेदप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीसीएम की रफ्तार काफी तेज थी, ओवरटेक के दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह हादसा हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में नाबालिग से कुकर्म, आरोपी भी नाबालिग, वीडियो वायरल:ईद के अगले दिन जंगल में हुई घटना, पुलिस ने दर्ज की FIR
    Next Article
    महराजगंज में गैस सिलेंडर लेने गए उपभोक्ता से मारपीट:एजेंसी मालिक के बेटे और कर्मचारियों पर आरोप; पुलिस जांच में जुटी, वीडियो की पुष्टि नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment