Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में महिला पीआरडी जवान की संदिग्ध मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान, मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में महिला पीआरडी जवान की घर में संदिग्ध अवस्था में शव मिला। मृतका की पहचान 32 वर्षीय गुड़िया के रूप में हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गुड़िया थाना जलालाबाद क्षेत्र की रहने वाली थीं और पीआरवी के माध्यम से जलालाबाद थाने में पीआरडी जवान के रूप में तैनात थीं। करीब दस वर्ष पहले उनकी शादी थाना परौर क्षेत्र के जरौरी गांव निवासी विकास से हुई थी। दंपति के दो बेटे हैं, जिनमें एक की उम्र पांच वर्ष और दूसरे की उम्र पांच माह बताई गई है। मायके पक्ष के अनुसार, बुधवार शाम करीब चार बजे उन्हें गुड़िया की मौत की सूचना मिली। जब परिजन ससुराल पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद ससुराल पक्ष शव को घर लेकर आया। मृतका के भाई विनोद का आरोप है कि पति विकास दहेज के लिए गुड़िया को लगातार प्रताड़ित करता था और हर महीने उसकी पूरी सैलरी भी अपने पास रख लेता था। उनका कहना है कि पति अक्सर मारपीट करता था और उसे घर छोड़कर जाने के लिए कहता था। परिजनों का दावा है कि गुड़िया के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। विनोद ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले भी गुड़िया ने पति की प्रताड़ना की शिकायत थाने में की थी, लेकिन उस समय दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था, जिसके बाद वह फिर ससुराल लौट गई थी। मायके पक्ष ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा और उसी आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। सीओ जलालाबाद ज्योति यादव ने बताया कि एक महिला की अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक रामचंद्र यादव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात:रुदौली के लिए आध्यात्मिक कॉरिडोर, ट्रॉमा सेंटर, पीएचसी की रखी मांग
    Next Article
    गोरखपुर के निशानेबाजों ने मारी बाजी:इंडिया ओपन और प्री-नेशनल के लिए क्वालीफाई, देहरादून में होगी प्रतियोगिता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment