Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के निशानेबाजों ने मारी बाजी:इंडिया ओपन और प्री-नेशनल के लिए क्वालीफाई, देहरादून में होगी प्रतियोगिता

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में मुकीम सिद्दीक़ी शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। यह प्रतियोगिता 21 से 30 जून 2026 तक दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित हुई। एकेडमी के सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 13 से 27 जुलाई तक देहरादून की त्रिशूल शूटिंग रेंज में होने वाली जसपाल राणा मेमोरियल इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यूपी स्टेट चैंपियनशिप में अच्छे स्कोर के आधार पर एकेडमी के अधिकांश खिलाड़ियों ने प्री-नेशनल, नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप और ऑल इंडिया जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप के लिए भी अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। इन प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने पर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मौका मिलेगा। ये खिलाड़ी करेंगे शहर का प्रतिनिधित्व कोच मुक़ीम सिद्दीक़ी के नेतृत्व में पिस्टल वर्ग में आरनव श्रीवास्तव, मुहम्मद अब्दुल्ला खान, दिलीप यादव, अनुष्का टेकरीवाल, निधि झाझरिया और विधि अग्रवाल हिस्सा लेंगे। वहीं राइफल वर्ग में विभव अजीत सरिया और दीपक श्रीवास्तव अपनी चुनौती पेश करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से उनके परिवार, खेल प्रेमियों और एकेडमी में खुशी का माहौल है। कोच बोले- मेहनत का मिला परिणाम एकेडमी के कोच मुक़ीम सिद्दीक़ी ने कहा कि खिलाड़ियों ने लंबे समय तक अनुशासन और कठिन अभ्यास के साथ तैयारी की, जिसका परिणाम अब सामने आया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके शूटर इंडिया ओपन और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर गोरखपुर और उत्तर प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन करेंगे। शहर के लिए गौरव की उपलब्धि लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन इस बात का प्रमाण है कि गोरखपुर में शूटिंग खेल तेजी से आगे बढ़ रहा है। एकेडमी के खिलाड़ियों की यह सफलता जिले के अन्य युवाओं को भी शूटिंग जैसे खेलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में महिला पीआरडी जवान की संदिग्ध मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान, मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया
    Next Article
    भाभी को साथ रखने की चाह में दोस्त की हत्या:सीतापुर में मौसेरे भाई को फंसाने की रची साजिश, शराब पिलाकर रेता था गला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment