Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में झोलाछाप की दवा से किसान की मौत:परिजनों ने गलत दवा देने का आरोप लगाया, तेज बुखार आया था

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गलत दवा के सेवन से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय बालकराम के रूप में हुई है। परिजनों ने एक झोलाछाप पर गलत दवा देने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना निगोही क्षेत्र के चकौरा गांव निवासी बालकराम खेतीबाड़ी और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उन्हें 3 मई को तेज बुखार आया था। बुखार के इलाज के लिए बालकराम दूसरे गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर के पास गए और वहां से दवा लेकर आए। उन्होंने 3 मई की रात को दवा की दो खुराक ली, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने दोबारा उस डॉक्टर से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद बालकराम को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बीती रात बालकराम की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर द्वारा दी गई गलत दवा के कारण ही उनकी तबीयत बिगड़ी और अंततः उनकी जान चली गई। उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में अलमारी के नीचे निकली अवैध हथियारों की फैक्ट्री:देर रात पुलिस ने की छापेमारी, बीसीए का छात्र चला रहा था
    Next Article
    कासगंज में हाईस्कूल के 5 मेधावी छात्रों की फीस माफ:बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय ने किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment