Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में हर्ष फायरिंग, बदायूं के भाइयों पर केस:लाइसेंसी राइफल से की थी अंधाधुंध फायरिंग, लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं के दो सगे भाइयों पर शाहजहांपुर में लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उनके हथियारों के लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। यह घटना बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के घटपुरी गांव निवासी सतेंद्र और हरीश पुत्रगण रघुवीर से संबंधित है। दो दिन पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में दोनों लाइसेंसी राइफल से अंधाधुंध फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे थे। बदायूं पुलिस ने मामले की जांच की और स्पष्ट किया कि फायरिंग शाहजहांपुर जिले में हुई थी। इसके बाद बदायूं पुलिस ने शाहजहांपुर पुलिस को मामले की रिपोर्ट भेजी। इसी आधार पर शाहजहांपुर के थाना खुदागंज में तैनात सब-इंस्पेक्टर शिवमोहन सिंह ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, यह फायरिंग हरीश के बेटे उदयप्रताप सिंह की शादी के बाद की गई थी। उदयप्रताप सिंह की शादी 27 अप्रैल को जलालपुर गांव की एक युवती से हुई थी। दुल्हन के घर आने पर दोनों भाइयों ने हर्ष फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक, एक राइफल हरीश के नाम पर बिनावर थाने में पंजीकृत है, जबकि दूसरी राइफल सतेंद्र ने अपने परिचित सुधीर कुमार सिंह से ली थी। फिलहाल, दोनों आरोपी सतेंद्र और हरीश फरार हैं। पुलिस उनके परिवार वालों पर लाइसेंसी असलाहे जमा करने का दबाव बना रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में तूफान के साथ बारिश, नाले उफनाए:दिन में अंधेरा छाया, कई इलाकों की बिजली कटी, सुबह 9 बजे रात जैसा माहौल
    Next Article
    दिल्ली एयरपोर्ट से 15 फ्लाइट डायवर्ट:खराब मौसम का असर, लखनऊ में भी लो विजिबिलिटी एयर ट्रैफिक प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment