Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में गवाही देने पर धमकी मिली:बेटे की हत्या के आरोपियों ने पोते को मारने की धमकी दी थी, कार्रवाई की मांग की थी

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में परिजनों ने धावा किया है कि बुजुर्ग महिला की सदमे से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बेटे की हत्या के आरोपियों द्वारा गवाही देने पर पोते को जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद महिला सदमे में आ गई थीं। महिला ने 24 मार्च को अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भी दिया था। जिसमे उन्होंने कहा था कि अगर उसकी मौत होती है तो उसके जिम्मेदार बेटे के हत्यारोपी होंगे। यह घटना जलालाबाद थाना क्षेत्र के मंगटोरा गांव की है। यहां की निवासी किशोरी देवी के बेटे सुखदेव की पिछले साल 12 सितंबर को मदनापुर थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी। किशोरी देवी ने अपने बेटे की हत्या का आरोप रमनपाल उर्फ भोपाल और अमरपाल उर्फ पोहपी सहित कई लोगों पर लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें जमानत मिल गई और वे बाहर आ गए। परिजनों का आरोप है कि जमानत पर छूटने के बाद आरोपियों ने किशोरी देवी को धमकाना शुरू कर दिया। उन्होंने गवाही देने पर किशोरी देवी के दो साल के पोते की हत्या करने की धमकी दी। मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है इन धमकियों से किशोरी देवी बहुत डर गई थीं। उन्होंने 24 मार्च को पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें बताया था कि आरोपी जमानत पर छूटने के बाद उन्हें और उनके परिवार को धमका रहे हैं। आरोपियों ने कहा था कि अगर उन्होंने गवाही दी तो उन्हें गांव में नहीं रहने देंगे, जान से मार देंगे और झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेज देंगे। इन लगातार मिल रही धमकियों के कारण किशोरी देवी बीमार रहने लगी थीं। उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र में यह भी कहा था कि यदि उन्हें कुछ होता है, तो उनके बेटे की हत्या के आरोपी ही जिम्मेदार होंगे। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की थी। इस मुकदमे में किशोरी देवी ही वादिनी थीं। फिलहाल, सीओ और थाना प्रभारी ने गांव पहुंचकर परिवार से मुलाकात की है। थाना प्रभारी राजीव तोमर ने कहा कि महिला बीमार चल रही थी। बिमारी से मौत हुई है। धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी के प्राचीन काली मंदिर पर अवैध कब्जा:जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने एडीएम को दिया मांगपत्र
    Next Article
    KDA ने डिफाल्टर-आवंटियों के लिए लांच की वनटाइम सैटेलमेंट स्कीम:18 अप्रैल से आवास बंधु पोर्टल पर करे जा सकेंगे आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment