Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KDA ने डिफाल्टर-आवंटियों के लिए लांच की वनटाइम सैटेलमेंट स्कीम:18 अप्रैल से आवास बंधु पोर्टल पर करे जा सकेंगे आवेदन

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने बकायेदार आवंटियों को राहत देने के लिए ‘एकमुश्त समाधान योजना (OTS) 2026’ लागू कर दी है। योजना के तहत डिफॉल्टर आवंटियों को बकाया जमा करने पर ब्याज में छूट और आसान किस्तों की सुविधा मिलेगी। योजना 18 अप्रैल से शुरू होकर 17 जुलाई तक लागू रहेगी। इस दौरान आवंटी अपने बकाये का निस्तारण कर सकते हैं। आवेदन का निस्तारण 16 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। योजना के तहत आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए आवास बंधु की वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इनको मिलेगा लाभ योजना सभी प्रकार की आवासीय, व्यावसायिक और अन्य आवंटित संपत्तियों पर लागू होगी। इसमें नीलामी, आवंटन या अन्य किसी भी प्रक्रिया से प्राप्त संपत्तियां शामिल हैं। सहकारी समितियों और सरकारी संस्थाओं को आवंटित संपत्तियां भी योजना के दायरे में आएंगी। आसान भुगतान विकल्प आवंटियों को एकमुश्त भुगतान (अपफ्रंट) करने पर अतिरिक्त छूट दी जाएगी। वहीं बकाया राशि को तीन मासिक या त्रैमासिक किस्तों में जमा करने की सुविधा भी मिलेगी। छोटे बकाये पर 3 माह और बड़े बकाये पर 6 माह तक किस्तों का विकल्प दिया गया है। ब्याज में राहत डिफॉल्टरों को दंड ब्याज से पूरी तरह राहत दी जाएगी और केवल सामान्य ब्याज ही लिया जाएगा, जिसकी गणना सॉफ्टवेयर के जरिए होगी। हालांकि किस्तों में देरी होने पर 11 प्रतिशत की दर से साधारण ब्याज देना होगा। केडीए ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा में भुगतान न करने पर आवंटन निरस्तीकरण, संपत्ति जब्ती और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वीसी बोले यह अंतिम अवसर केडीए वीसी मदन सिंह गब्र्याल ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से एक मुश्त समाधान योजना लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत डिफाल्टर आवंटियों को दंड ब्याज में राहत दी जा रही है। वह अपनी बकाया राशि को सरल किस्तों में जमा कर सकते हैं। 18 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरु हो जाएगा। सभी इस अंतिम अवसर का लाभ उठाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में गवाही देने पर धमकी मिली:बेटे की हत्या के आरोपियों ने पोते को मारने की धमकी दी थी, कार्रवाई की मांग की थी
    Next Article
    जौनपुर में थ्रेसर से युवक की मौत, मुआवजे की मांग:रक्षा धागा फंसने से हादसा, समाजसेवी ने 5 लाख की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment