Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में फर्राटा पंखे के करंट से पति-पत्नी की मौत:मोबाइल चार्जर लगाते समय चपेट में आए, ग्रामीणों ने लाइट बंद कर किया अलग

    4 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई। यह घटना शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे जलालाबाद थाना क्षेत्र के कसारी गांव में हुई। मोबाइल चार्जर लगाते समय पति फर्राटा पंखे की चपेट में आ गए, और पत्नी उन्हें बचाने के प्रयास में खुद भी करंट का शिकार हो गईं। मृतक अमर सिंह (40) रात करीब साढ़े 12 बजे अपने पक्के कमरे में मोबाइल चार्ज करने के लिए सॉकेट में चार्जर लगा रहे थे। फर्राटा पंखे का तार भी उसी सॉकेट में लगा था और पंखे में करंट आ रहा था। नंगे पैर होने के कारण अमर सिंह करंट की चपेट में आकर पंखे से चिपक गए। कमरे में मौजूद उनकी पत्नी कुसुमा ने पति को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गईं और पंखे से चिपक गईं। बच्चों ने चीख-पुकार मचाई, जिससे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत बिजली बंद की और पति-पत्नी को पंखे से दूर किया। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गई। वहां डॉक्टरों ने अमर सिंह और कुसुमा को मृत घोषित कर दिया। अमर सिंह खेतीबाड़ी करते थे और अपनी पत्नी कुसुमा तथा पांच बच्चों नितिन (12), विवेक (11), शोभित (8), आरूषी (5) और संध्या (4) का पालन-पोषण करते थे। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। जलालाबाद थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि फर्राटा पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ इस घटना की जानकारी प्रशासिनक अधिकारियों को भी दे दी गयी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड 2027 परीक्षा केंद्र निर्धारण कार्यक्रम जारी:ऑनलाइन प्रक्रिया से 18 सितंबर तक जारी होगी अंतिम सूची
    Next Article
    पूर्व ईओ ने चेयरमैन के खिलाफ बयान दर्ज कराए:शामली चेयरमैन अरविंद संगल की मुश्किलें बढ़ीं, SC/ST मामले में सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment