Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व ईओ ने चेयरमैन के खिलाफ बयान दर्ज कराए:शामली चेयरमैन अरविंद संगल की मुश्किलें बढ़ीं, SC/ST मामले में सुनवाई

    4 hours ago

    1

    0

    शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। पूर्व अधिशासी अधिकारी (ईओ) अमिता वरुण ने उनके खिलाफ उत्पीड़न के मामले में शुक्रवार को कैराना स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एससी/एसटी) में बयान दर्ज कराए हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी। जनपद की शामली नगर पालिका परिषद की तत्कालीन अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण ने मई 2015 में अनुसूचित जाति जनजाति आयोग को एक शिकायती पत्र भेजा था। इसमें उन्होंने तत्कालीन चेयरमैन अरविंद संगल पर गंभीर आरोप लगाए थे। प्रकरण की जांच अपर जिलाधिकारी भरतजी पांडे को सौंपी गई थी, जिन्होंने जांच पूरी कर चेयरमैन पर लगे आरोपों की पुष्टि करते हुए कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी थी। बाद में इसकी जांच सीडीओ वीके सिंह को सौंपी गई, जिन्होंने भी एडीएम की जांच को सही मानते हुए अमिता वरुण के आरोपों को सही ठहराया था। अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के निर्देश पर शामली पालिका चेयरमैन अरविंद संगल के खिलाफ सदर कोतवाली में एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। यह रिपोर्ट दुर्व्यवहार करने, मानसिक उत्पीड़न करने और जाति सूचक शब्द कहने के आरोप में दर्ज की गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में फर्राटा पंखे के करंट से पति-पत्नी की मौत:मोबाइल चार्जर लगाते समय चपेट में आए, ग्रामीणों ने लाइट बंद कर किया अलग
    Next Article
    अलीगढ़ में लाइब्रेरी में लगी आग:लपटें निकलती देख फायर ब्रिगेड को दी सूचना, आधे घंटे में पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment