Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में एंबुलेंस ट्रक से टकराई, कांस्टेबल की मौत:डॉक्टर और चालक घायल, हरियाणा के रहने वाले थे

    7 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में मंगलवार रात करीब एक बजे एक सड़क हादसे में एंबुलेंस में सवार एक कांस्टेबल की मौत हो गई। एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक पशु चिकित्सक और एंबुलेंस चालक भी घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। यह हादसा कटरा थाना क्षेत्र के शाहपुर नवदिया गांव के पास रात करीब 12 बजे हुआ। कटरा थाने में तैनात कांस्टेबल विकास सान्याल, पशु चिकित्सक लक्ष्य सिंह और एंबुलेंस चालक अनिल एक एंबुलेंस से कहीं जा रहे थे। फतेहगंज रोड पर एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल विकास सान्याल को तुरंत बरेली के एक अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान सुबह करीब पांच बजे उनकी मौत हो गई। मृतक कांस्टेबल विकास सान्याल मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे और 30 जून 2024 को उनकी कटरा थाने में तैनाती हुई थी। घायल पशु चिकित्सक लक्ष्य सिंह और चालक अनिल का इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घायल डॉक्टर भी हरियाणा के ही निवासी हैं। सीओ तिलहर इशिता सिंह ने बताया कि कांस्टेबल के शव का पोस्टमार्टम बरेली में होगा, जिसके बाद उसे शाहजहांपुर लाया जाएगा। पुलिस ने मृतक कांस्टेबल और घायल डॉक्टर के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है और वे शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में महिला बोली- मेरे जीजा मुझे बैड टच करते:घर आने पर बेडरूम में झांकते, 6 महीने से यौन उत्पीड़न का आरोप; केस दर्ज
    Next Article
    गोंडा में 17 खतरनाक अवैध कट बंद करने के निर्देश:चौपाल सागर से लेकर बड़गांव तक चलेगा अभियान, परिवहन और यातायात पुलिस की संयुक्त निगरानी में चिह्नित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment