Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में महिला बोली- मेरे जीजा मुझे बैड टच करते:घर आने पर बेडरूम में झांकते, 6 महीने से यौन उत्पीड़न का आरोप; केस दर्ज

    6 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में सोमवार शाम एक महिला ने अपने पति के बहनोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपी पिछले 6 महीने से उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। वह घर आने पर उसके कमरे में ताक-झांक करता था और मौका मिलते ही छेड़छाड़ करता था। महिला का कहना है कि जब उसने पति और ससुराल वालों को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने उसकी बात पर भरोसा नहीं किया। इसके बाद वह पिता के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने यौन उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। मामला कैंट थाना क्षेत्र की है। अब जानिए पूरा मामला… 6 महीने से करता था अश्लील हरकतें 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति का बहनोई कुशीनगर जिले का रहने वाला है। उसका ससुराल में अक्सर आना-जाना रहता है। पिछले छह महीने से वह उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। घर आने पर वह उस पर फब्तियां कसता था। अकेला मिलने पर छेड़छाड़ करता और बैड टच करता था। महिला का आरोप है कि आरोपी उससे कहता था। मेरा साथ दो, तुम्हें अच्छा लगेगा। बाथरूम में घुसकर भी की छेड़छाड़ का आरोप महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी कई बार उसके बाथरूम में भी घुस आया। वहां उसका मुंह दबाकर जबरदस्ती अश्लील हरकतें कीं। ससुराल पहुंचते ही वह पहले उसके कमरे में ताक-झांक करता था। पति का बहनोई होने की वजह से वह लंबे समय तक चुप रही, लेकिन आरोपी की हरकतें लगातार बढ़ती गईं। पति और ससुराल वालों ने नहीं किया भरोसा महिला का कहना है कि जब उसने पति को पूरी घटना बताई तो उन्होंने उसकी बात पर भरोसा नहीं किया। ससुराल के अन्य लोगों ने भी उसे ही गलत ठहराया और आरोपी का पक्ष लिया। इसके बाद उसने अपने मायके में पिता को जानकारी दी। पिता के साथ वह कैंट थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। महिला ने बताया कि घटना के बाद से वह ससुराल में डरी हुई है। पति अब भी उसकी बात मानने को तैयार नहीं हैं। आरोपी का घर में आना-जाना बना हुआ है और वह लगातार उसे परेशान करता है। महिला ने कहा कि अब वह यह सब और नहीं सह सकती। कैंट पुलिस ने महिला की तहरीर पर यौन उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक रवि प्रकाश को सौंपी गई है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया- तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में कार और पिकअप में जोरदार टक्कर:गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को इलाज के लिए एक कराया गया भर्ती
    Next Article
    शाहजहांपुर में एंबुलेंस ट्रक से टकराई, कांस्टेबल की मौत:डॉक्टर और चालक घायल, हरियाणा के रहने वाले थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment