Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 17 खतरनाक अवैध कट बंद करने के निर्देश:चौपाल सागर से लेकर बड़गांव तक चलेगा अभियान, परिवहन और यातायात पुलिस की संयुक्त निगरानी में चिह्नित

    8 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लखनऊ ने सड़क दुर्घटनाओं और जाम को कम करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। गोंडा-लखनऊ और गोंडा-बलरामपुर हाईवे पर बने 17 अवैध कटों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त निगरानी में चौपाल सागर से लेकर गोंडा के बड़गांव चौराहा तक इन कटों को चिन्हित किया गया है। इन अवैध कटों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती थीं और यातायात बाधित होता था। इन अवैध कटों के बंद होने से न केवल सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि लोगों को भीषण जाम से भी राहत मिलेगी। अक्सर एक तरफ जाम लगने पर वाहन चालक दूसरी तरफ से निकलने का प्रयास करते थे, जिससे दोनों ओर यातायात अवरुद्ध हो जाता था। चिन्हित किए गए 17 स्थानों में जिला अस्पताल, दुःख हरण नाथ मंदिर, शिव मंदिर, मां काली भवानी देवी मंदिर, गुरु नानक चौराहा, मंडे नाला, फोरबिसगंज रोड, पीएनबी एटीएम हारीपुर, जय महाकाल, सरस्वती शिशु मंदिर, पथवालिया पोस्ट ऑफिस, अमित व आर्यन मोटर जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं। यह अवैध कट अपने-अपनी सुविधाओं के लिए सड़क निर्माण के दौरान लोगों द्वारा बनवाए गए थे जो आप जानलेवा साबित हो रहे हैं। 3 तस्वीरें देखिए- राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लखनऊ के अवर अभियंता सर्वेश ने बताया कि इन अवैध कटों को बंद करने में 5 लाख रुपये से अधिक का खर्च आएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अन्य हाईवे पर बने अवैध कटों को भी चिन्हित कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उन्हें भी बंद किया जा सके। बीते माह भी अवैध कट बंद करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर NHAI द्वारा गोंडा की अंबेडकर चौराहा से लेकर के कर्नलगंज तक 20 से अधिक अवैध कट को बंद कर दिया गया था जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में एंबुलेंस ट्रक से टकराई, कांस्टेबल की मौत:डॉक्टर और चालक घायल, हरियाणा के रहने वाले थे
    Next Article
    जौनपुर में अधिवक्ताओं का SP कार्यालय पर प्रदर्शन:बक्शा पुलिस पर FIR के लिए पैसे लेने का आरोप, गेट बंद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment