Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में भाजपा सांसद और वित्तमंत्री ने किया जनसंपर्क:कटरा नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर की कटरा नगर पंचायत में 5 मई को उपचुनाव होगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोनम गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है। उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए वित्तमंत्री सुरेश खन्ना और सांसद अरुण सागर ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। दोनों नेताओं ने क्षेत्र के कई मोहल्लों में घर-घर जाकर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने लोगों को केंद्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की 'डबल इंजन' सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। सांसद अरुण सागर ने कहा कि भाजपा सरकार में देश के कोने-कोने में विकास कार्य हो रहे हैं। शाहजहांपुर में भी सड़कों का जाल बिछाया गया है। उन्होंने कटरा हुलासनगला ओवरब्रिज के निर्माण का भी जिक्र किया, जिससे हाईवे पर लाखों लोगों का सफर आसान हुआ है। सांसद ने कहा कि, वित्तमंत्री सुरेश खन्ना, जो शाहजहांपुर के निवासी हैं, उन्होने और सरकार ने हमेशा जनपद के विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने शाहजहांपुर में सड़क निर्माण से लेकर गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने और गलियों में पक्की सड़कें बनवाने जैसे कार्यों को भाजपा सरकार की देन बताया। दोनों नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता के समर्थन में मतदान करने की अपील की, ताकि कटरा में विकास की गति को और तेज किया जा सके। उन्होंने वादा किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ बहुत जल्द अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में मां-बेटी की जलकर मौत:पिता ने पति समेत ससुरालियों पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया
    Next Article
    कानपुर में थार चोरी का पांच दिन में खुलासा:दो दोस्त निकले मास्टरमाइंड, पुलिस ने कार बरामद की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment