Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर बवाल:ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया; बिना अनुमति लगी थी प्रतिमा

    13 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में बीती रात अंबेडकर प्रतिमा को लेकर बवाल हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने प्रतिमा को हटा दिया। पुलिस का कहना है कि प्रतिमा बिना अनुमति के स्थापित की गई थी। यह घटना जलालाबाद थाना क्षेत्र के राजपुरा नगला गांव में हुई। ग्रामीणों के अनुसार, 14 अप्रैल को अंबेडकर प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसमें ग्राम प्रधान सहित सभी ग्रामीणों की सहमति थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीती रात दो युवकों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद जांच में सामने आया कि प्रतिमा 14 अप्रैल को नहीं, बल्कि बीती रात ही स्थापित की गई थी। पुलिस के अनुसार, ग्राम प्रधान ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए यह कार्य किया था और प्रतिमा स्थापित करने की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों पर कार्रवाई करने के बजाय उनसे ही विवाद करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हथौड़े से प्रतिमा को हटाया और अपने साथ ले गई।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस के साथ आए सादी वर्दी में लोगों ने विरोध करने वालों के साथ मारपीट की, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं और कई ग्रामीणों को चोटें आईं। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की टोपी भी गांव में छूट गई। जिसका फोटो सामने आया हैं। दैनिक भास्कर इस पुलिस की टोपी के वायरल फोटो की पुष्टि नही करता है । घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बीती रात हुए इस बवाल के वीडियो भी सामने आए हैं। पुलिस ने प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे ने बताया कि बीती रात ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि ग्राम प्रधान ने अपने सहयोगी के साथ राजनीति लाभ लेने के लिए सरकारी जमीन पर बगैर अनुमति के महापुरुष की प्रतिमा स्थापित की है। ग्राम प्रधान और उसके सहयोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में 15 हजार लीटर अवैध लहन नष्ट:पुलिस-आबकारी टीम ने सरयू किनारे की छापेमारी, भट्ठियां तोड़ीं
    Next Article
    सुल्तानपुर में भगवान परशुराम जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई:ब्राह्मण समाज ने शोभायात्रा निकाली, पूजा-अर्चना की, 'जय परशुराम' के जयघोष गूंजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment