Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहगंज-सिकंदरा मार्ग पर लग रहा जाम:पुलिस पर नहीं इंतजाम,अवैध अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में पिछले कुछ महीनो में जाम सबसे बड़ी समस्या बनकर निकला है। शहर के लोग घंटों तक जाम में फंस जाते है। इससे लोग अपने ऑफिस और धर जाने के लिए जूझते रहते है। इससे निजात दिलाने के लिए आगरा पुलिस ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। जिससे लोगों को जाम से छुटकारा मिल सके। DCP ट्रैफिक सोनम कुमार के निर्देशन में ACP इमरान अहमद ने शहर की सड़क सुरक्षा को परखा। शुक्रवार वे मारुति स्टेट से सिकंदरा चौराहे मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान सुगम यातायात योजना एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु रस्सी द्वारा स्पष्ट चिन्हांकन किया गया है। जहां सड़क पर अवैध अतिक्रमण पाया गया। देखा गया कि सड़क पर जाम का मुख्य कारण अवैध अतिक्रमण है, जिससे जाम लग रहा है। इस दौरान संबंधित अधिकारी ने रेहडी व गुमटी संचालकों से संवाद स्थापित कर दोबारा अतिक्रमण न करने हेतु समझाया गया। जिससे वाहनों की आवाजाही निर्धारित लेन में हो सके। दुकानदारों से अपील की गई कि वे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, जिससे मार्ग पर जाम की स्थिति न बने। इस मार्ग पर रूट मार्शल टीएसआई कमल सिकरवार की तैनाती की गयी है। मार्ग के चिन्हित चोक पॉइंट्स की पहचान कर उनके कारकों को दूर किया जाएगा जिससे यात्रियों के ट्रैवल टाइम को घटाया जा सके। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य इस मार्ग पर अनावश्यक जाम की स्थिति को समाप्त करना, यातायात प्रवाह को निर्बाध बनाए रखना तथा यात्रियों के समय की बचत करना है। संबंधित यातायात प्रभारी एवं यातायात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि चिन्हित रूट व्यवस्था हर समय स्पष्ट एवं अवरोध मुक्त बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केडीएमए क्रिकेट लीग: आदर्श सिंह ने जड़ा दोहरा शतक:केडीएमए ने तरुण क्लब को 165 रन से हराया
    Next Article
    आगरा की 9 विधानसभा में 29.62 लाख मतदाता:डीएम ने जारी की अंतिम मतदाता सूची, 17 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment