Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केडीएमए क्रिकेट लीग: आदर्श सिंह ने जड़ा दोहरा शतक:केडीएमए ने तरुण क्लब को 165 रन से हराया

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग में शनिवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। आदर्श सिंह के शानदार दोहरे शतक की बदौलत केडीएमए ने तरुण क्लब को 165 रन से हराया। जबकि सर पदमपत सिंघानिया स्पोर्ट्स एकेडमी, इलेवन स्टार और रोलेंड क्लब ने भी अपने-अपने मैच जीते।कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में केडीएमए ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 385 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए आदर्श सिंह ने 233 रन की विस्फोटक पारी खेली। सुमित सिंह राठौर ने 60 रन और माही कटियार ने 36 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में वासल्य श्रीवास्तव ने 3 विकेट लिए।जवाब में तरुण क्लब की टीम 35.5 ओवर में 220 रन पर सिमट गई। पीयूष मिश्रा ने सर्वाधिक 89 रन और अभिषेक राय ने 46 रन बनाए, लेकिन वे टीम को हार से नहीं बचा सके। इस तरह केडीएमए ने 165 रन से बड़ी जीत दर्ज की। जेम्स मैदान पर हुए दूसरे मुकाबले में सर पदमपत सिंघानिया स्पोर्ट्स एकेडमी ने 40 ओवर में 289 रन बनाए। वंश निगम ने 89, शिवशंकर ने 69 और अविनाश यादव ने 35 रन का योगदान दिया। युवराज सिंह ने 3 विकेट झटके। जवाब में भारत क्लब की टीम 39 ओवर में 265 रन पर ऑल आउट हो गई। त्रिभुवन दीक्षित ने 109 रन और देवेंद्र सिंह ने 50 रन बनाए। सिंघानिया की ओर से मनु सिंह ने 2 विकेट लिए, जिससे टीम ने 24 रन से जीत हासिल की। तीसरे मैच में सप्रू मैदान पर केस्को टीम 26.5 ओवर में 120 रन पर सिमट गई, जिसमें मयूर तिवारी ने 33 रन बनाए। अर्पित पाण्डेय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। जवाब में इलेवन स्टार ने 15.5 ओवर में 2 विकेट पर 123 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया। अर्पित पाण्डेय ने 82 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि वंश यादव ने 18 रन बनाए।चौथे मुकाबले में राम लखन भट्ट मैदान पर केजीएससी ने 36.3 ओवर में 152 रन बनाए, जिसमें आयुष कुमार ने 54 रन की नाबाद पारी खेली। अर्जुन ने 3 विकेट लिए। जवाब में रोलेंड क्लब ने 28.2 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाकर मुकाबला 3 विकेट से जीत लिया। टीम के लिए मनीष वर्मा ने 62 रन बनाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मतदाता सूची पुनरीक्षण में भाजपा-चुनाव आयोग की मिलीभगत- अजय राय:बोले- यूपी SIR में मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए, इसका जवाब जनता देगी
    Next Article
    शाहगंज-सिकंदरा मार्ग पर लग रहा जाम:पुलिस पर नहीं इंतजाम,अवैध अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment