Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मतदाता सूची पुनरीक्षण में भाजपा-चुनाव आयोग की मिलीभगत- अजय राय:बोले- यूपी SIR में मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए, इसका जवाब जनता देगी

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज पहुंचे अजय राय ने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने भाजपा ने SIR के जरिए उत्तर प्रदेश के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं रही। अजय राय ने आरोप लगाया कि SIR (Summary Intensive Revision) के दौरान भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत रही। बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए। इसमें सत्ताधारी दल की भूमिका संदिग्ध है। प्रदेश के भविष्य से खिलवाड़ उन्होंने कहा कि भाजपा ने SIR के जरिए उत्तर प्रदेश के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। अजय राय के अनुसार, यह सिर्फ तकनीकी प्रक्रिया नहीं बल्कि राजनीतिक प्रभाव वाला कदम है। जब उनसे पूछा गया कि इस प्रक्रिया से किसे फायदा होगा, तो उन्होंने कहा कि इसका जवाब प्रदेश की जनता देगी। कटे हुए वोटों का असर आने वाले चुनावों में दिखेगा। अजय राय के इन बयानों से साफ है कि मतदाता सूची का मुद्दा आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में बड़ा चुनावी मुद्दा बन सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा:एसपी ने लापरवाही करने वाले 2 दरोगा को किया सस्पेंड
    Next Article
    केडीएमए क्रिकेट लीग: आदर्श सिंह ने जड़ा दोहरा शतक:केडीएमए ने तरुण क्लब को 165 रन से हराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment