Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा:एसपी ने लापरवाही करने वाले 2 दरोगा को किया सस्पेंड

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में एक सड़क हादसे में घायल युवक प्रशांत की मौत और लावारिस हालत में अंतिम संस्कार किए जाने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों ने दिल्ली-लखनऊ हाईवे जाम कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में दो दारोगाओं को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, माधापुर गांव निवासी प्रशांत 1 अप्रैल को सिखेड़ा में एक सड़क हादसे में घायल हो गया था। सिंभावली थाना पुलिस ने उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया था। इधर, प्रशांत के घर न पहुंचने पर परिजनों ने 2 और 4 अप्रैल को पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने 6 अप्रैल को उसकी गुमशुदगी दर्ज की और परिजनों को तलाश करने को कहा। लावारिस बताकर किया था अंतिम संस्कार शुक्रवार को परिजनों को किसी ने सूचना दी कि प्रशांत की बाइक सिखेड़ा में एक फार्म हाउस पर टूटी हुई खड़ी है। पड़ताल करने पर परिजनों को पता चला कि हादसे में घायल प्रशांत की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने 4 अप्रैल को ही मेरठ में उसका अंतिम संस्कार लावारिस मानकर करा दिया था। इस जानकारी के बाद आक्रोशित परिजनों ने थाने में हंगामा किया और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी की। उन्होंने दिल्ली-लखनऊ के पुराने हाईवे को जाम कर दिया। हंगामे की सूचना पर सीओ गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह और तहसीलदार राहुल चौधरी गढ़, बहादुरगढ़ और बाबूगढ़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घंटों की मशक्कत के बाद परिजनों को समझा-बुझाकर हाईवे से हटाया गया। जांच का दिया आश्वासन परिजनों की मांग है कि लापरवाह दारोगा और सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। वहीं, एसपी केजी सिंह ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दो दारोगाओं विकेश और गोविंद को निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोरी के अपहरण के दोषी को 4 साल की सजा:2014 में हुई थी घटना, पांच गवाहों ने दी थी गवाही
    Next Article
    मतदाता सूची पुनरीक्षण में भाजपा-चुनाव आयोग की मिलीभगत- अजय राय:बोले- यूपी SIR में मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए, इसका जवाब जनता देगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment