Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं

    15 hours ago

    2

    0

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हैं, जबकि वे राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं। दिल्ली में संविधान गौरव दिवस के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि केवल संविधान की प्रति जेब में रखना या सार्वजनिक रूप से लहराना उसका सम्मान करना नहीं है। शाह ने कहा- एक तरीका वह है, जो आज हम देख रहे हैं। कोई पवित्र पुस्तक को ऊपर उठाता है, उसे जेब में रखता है, लहराता है या लोगों को दिखाता है। दूसरा तरीका है संविधान में तय किए गए आदर्शों और मानकों के अनुसार जीवन जीना।” शाह बोले- नेहरू ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाए नाच न आवे आंगन टेढ़ा- राहुल गांधी खुलेआम कहते हैं कि हमें पार्लियामेंट में बहस नहीं चाहिए, हमें सड़कों पर बहस चाहिए। इलेक्शन कमीशन को बदनाम करना, वोटर लिस्ट को बदनाम करना और विदेश जाकर भारत को बदनाम करना, यही उनकी आदत बन गई है। राहुल जी की दिक्कत यह है कि वह 20 साल से लगातार चुनाव हार रहे हैं। उत्तर भारत में एक कहावत है - नाच न आवे आंगन टेढ़ा। हर तीसरे महीने आप छुट्टी मनाने विदेश चले जाते हैं। देश में आपातकाल लगाया- कांग्रेस ने 18 महीने तक देश को संविधान की भावना से वंचित रखा। आपातकाल के दौरान लोगों के मौलिक अधिकार सीमित कर दिए गए थे। अखबारों को संपादकीय प्रकाशित करने से रोका गया और जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी तथा लालकृष्ण आडवाणी जैसे विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। नेहरू ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाए- गृह मंत्री ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू पहले प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 1951 में संविधान के अनुच्छेद 19 में संशोधन करके अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाए। संविधान का पहला संशोधन 18 जून 1951 को लागू हुआ था। इसके जरिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर उचित प्रतिबंधों का प्रावधान जोड़ा गया और व्यापार तथा पेशे से जुड़े मामलों में राज्य की शक्तियों को स्पष्ट किया गया। बीजेपी सरकार ने महिला सशक्तीकरण और आर्थिक सुधारों को दी मजबूती- शाह ने दावा किया कि भाजपा सरकार के संविधान संशोधनों और फैसलों से सामाजिक न्याय, महिला सशक्तीकरण और आर्थिक सुधारों को मजबूती मिली है। वस्तु एवं सेवा कर (GST), राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) को 10 प्रतिशत आरक्षण देने जैसे कदम उठाए। संविधान देश की विरासत- शाह ने कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि इसमें 1857 से 1947 तक देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपने, आकांक्षाएं और बलिदान समाहित हैं। उन्होंने संविधान को देश का खोया हुआ गौरव वापस पाने का रोडमैप बताया। शाह के अनुसार, संविधान निर्माताओं ने इसमें हजारों वर्षों की सभ्यता, दर्शन और संस्कृति को शामिल किया। पीएम मोदी को संविधान दिवस की शुरुआत करने का श्रेय- उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2015 में संविधान दिवस की शुरुआत करने का श्रेय दिया। शाह ने कहा कि संसद के सेंट्रल हॉल का नाम बदलकर ‘संविधान सदन’ करने जैसे कदम संविधान के मूल्यों को जीवित रखने के लिए उठाए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
    Next Article
    कर्नाटक CM बोले- आशाकर्मी हमें ब्लैकमेल नहीं कर सकतीं:सैलरी बढ़ाने की मांग पर कहा- केंद्र सरकार से मांगो; वर्कर 9 दिन से हड़ताल पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment